{"_id":"69251d7030bb77571f00b495","slug":"school-dismissal-triggers-massive-jam-from-poliwal-park-to-sanjay-place-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra Traffic: स्कूलों की छुट्टी के बाद जाम...पॉलीवाल पार्क से संजय प्लेस तक घंटेभर फंसे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Traffic: स्कूलों की छुट्टी के बाद जाम...पॉलीवाल पार्क से संजय प्लेस तक घंटेभर फंसे वाहन
Tue, 25 Nov 2025 08:37 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 25 Nov 2025 08:37 AM IST
सार
आगरा की सड़कें स्कूलों की छुट्टी होने के बाद वाहनों के दबाव को नहीं झेल पा रही हैं। इस कदर वाहन जाम में फंस जाते हैं कि निकलने के लिए पसीने बहाना पड़ता है।
विज्ञापन
एमजी रोड जाम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा में स्कूलों की छुट्टी के बाद शहर में जाम के हालात बन गए। पाॅलीवाल पार्क से घटिया और हरीपर्वत मार्ग की तरफ जाने वाले रास्ते पर कई मिशनरी और पब्लिक स्कूल हैं। दोपहर में छुट्टी के बाद स्कूली वाहन निकले तो जाम लगने लगा। पाॅलीवाल पार्क, सूरसदन और मंडी सईद खां मार्ग पर लाइन लग गई।
वजीरपुरा से पॉलीवाल पार्क गेट तक वाहनों की लंबी कतारें लगी होने पर जाम से बचने के लिए वाहन चालकों ने संजय प्लेस का रुख किया तो वहां भी जाम लग गया। वजीरपुरा से जज कंपाउंड रोड पर स्कूली वाहनों के साथ अन्य राहगीरों के वाहन एक घंटे तक फंसे रहे।
न्यू आगरा, शाहगंज, सुभाष बाजार और बेलनगंज आदि क्षेत्रों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। पार्किंग व्यवस्था की कमी और बेतरतीब से वाहनों को खड़े करने के कारण बाजारों में देर शाम तक जाम के हालात रहे। पंचकुइयां, कोठी मीना बाजार और जीआईसी मार्ग पर रात के समय वैवाहिक आयोजनों के चलते जाम लगा रहा।