फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   School director's WhatsApp hacked defrauded of Rs 95 thousand in this way

Agra: स्कूल निदेशक का व्हाट्सएप किया हैक, तीन हजार रिश्तेदारों को किया मैसेज; इस तरह ठगे 95 हजार रुपये

Sat, 23 Mar 2024 08:27 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 23 Mar 2024 08:27 AM IST
सार

साइबर ठग ने कूरियर भेजने का झांसा देकर जाल बिछाया। स्कूल निदेशक के तीन हजार से अधिक रिश्तेदारों और परिचितों को मैसेज किए। इन से 95 हजार रुपये ठग लिए गए।
 

विज्ञापन
School director's WhatsApp hacked defrauded of Rs 95 thousand in this way
साइबर क्राइम - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

आगरा में साइबर ठगों ने प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के निदेशक सुशील गुप्ता का व्हाट्सएप हैक कर लिया। इसके बाद 3000 से अधिक लोगों को मैसेज भेजकर रकम मांगी। निदेशक के रिश्तेदार ने 95 हजार रुपये ट्रांसफर भी कर दिए। बाद में उन्हें ठगी का पता चला। साइबर सेल में शिकायत के बाद व्हाट्सएप बंद करा दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दिनभर निदेशक लोगों को कॉल करके यही बताते रहे कि व्हाट्सएप हैक कर लिया गया है। किसी तरह के झांसे में नहीं आएं।
विज्ञापन


सुशील गुप्ता नेहरू नगर में रहते हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को दोपहर 12 बजे एक अनजान नंबर से कॉल आई। काॅल करने वाले ने कहा आपका कूरियर आया है। कर्मचारी घर ढूंढ रहा है। वह कॉल नहीं कर सकता है। आपको मैसेज किया है। उसमें नंबर है। आप उसे कॉल कर लो। उन्होंने कॉल किया लेकिन किसी ने रिसीव नहीं किया। उन्होंने 3 बार कॉल किया, बाद में उनका व्हाट्सएप हैक हो गया। पिन मांगे जाने की वजह से खुल नहीं सका।
विज्ञापन


वह कुछ समझ पाते, उससे पहले ही लोगों के कॉल आने लगे। पूछा जाने लगा कि आपको 45 हजार रुपये की जरूरत है क्या? आपके व्हाट्सएप नंबर से मैसेज आया है, जिसमें आबिद हुसैन और सूरज चौहान के नाम से यूपीआईडी पर रकम ट्रांसफर करने का आग्रह किया गया है। उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद लोगों को कॉल कर व्हाट्सएप हैक होने के बारे में बताया। मगर, तब तक उनके उज्जैन में रहने वाले साले अनिल ने रकम जमा कर दी। उनसे पहले 45 हजार रुपये लिए गए। बाद में 50 हजार रुपये की और जरूरत बताकर रकम जमा करा ली। बाद में उन्होंने कॉल करके जानकारी ली तो होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनजान कॉल पर न करें विश्वास
डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि अनजान नंबर से कॉल करने वालों पर विश्वास नहीं करें। अगर, कोई मैसेज भेजकर रकम मांगता है तो उस व्यक्ति के नंबर पर कॉल करके पता जरूर करें, जिसके नाम से रकम मांगी जा रही है। साइबर ठगी होने पर नजदीक के पुलिस थाने में शिकायत करें। साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed