{"_id":"610a59ba8ebc3ec38b5e84d2","slug":"school-did-not-show-pre-board-result-parents-protets","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: बच्चों के प्री-बोर्ड परीक्षा के अंक न दिखाए जाने का विरोध, सड़क पर बैठे अभिभावक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: बच्चों के प्री-बोर्ड परीक्षा के अंक न दिखाए जाने का विरोध, सड़क पर बैठे अभिभावक
Wed, 04 Aug 2021 02:41 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 04 Aug 2021 02:41 PM IST
सार
बोस्टन पब्लिक स्कूल में प्री बोर्ड परीक्षा के अंक न दिखाए जाने के विरोध में अभिभावक ईंट की मंडी के पास बोदला सिकंदरा रोड पर बैठ गए।
विज्ञापन
सड़क पर बैठे अभिभावक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में बच्चों के प्रीबोर्ड परीक्षा के अंक न दिखाए जाने का विरोध अभिभावकों ने किया है। ईंट मंडी के पास अभिभावक प्रदर्शन करने लगे और सड़क पर बैठ गए। अभिभावकों ने बोस्टन पब्लिक स्कूल पर अंक न दिखाने के आरोप लगाए हैं। इससे पहले मंगलवार को
विज्ञापन
एनसी वैदिक इंटर कॉलेज, आगरा कैंट में इंटरमीडिएट के करीब 20 विद्यार्थियों ने विरोध प्रदर्शन किया था। इनमें अधिकतर कला वर्ग के विद्यार्थी थे, इन्हें 12वीं के परिणाम में प्रोन्नत तो कर दिया गया है लेकिन अंक नहीं मिले हैं। इससे विद्यार्थी परेशान हैं।
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने प्रधानाचार्य के विरोध में नारे लगाए। आरोप लगाया कि उनके प्री-बोर्ड परीक्षा के परिणाम बोर्ड को नहीं भेजे गए, इसी कारण से अंक नहीं दिए गए हैं। विद्यार्थियों ने कहा कि उन्हें कहीं उच्च शिक्षण संस्थान में प्रवेश लेने या फिर कहीं नौकरी के लिए आवेदन करने पर इंटरमीडिएट के प्राप्तांक की जरूरत होगी। अंकों के बिना उनका भविष्य चौपट जाएगा। स्कूल प्रबंधन कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे रहा है। विद्यार्थियों का कहना है कि विज्ञान और वाणिज्य वर्ग के विद्यार्थियों के परिणाम में अंक दिए गए हैं। कला वर्ग के 31 में से किसी भी विद्यार्थी को अंक नहीं मिला है।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार का कहना है कि इस तरह की समस्याओं के समाधान के लिए बोर्ड से स्कूलों को सीधे संपर्क करना है। इस विद्यालय के मामले में प्रधानाचार्य से आख्या मांगी जाएगी। इसके बाद परीक्षार्थियों की समस्याओं को समाधान कराया जाएगा।