{"_id":"5e05ed668ebc3e87aa2c19f3","slug":"school-closed-till-28-december-adm-issue-orders","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कड़ाके की सर्दी में प्रशासन ने बढ़ाए स्कूलों के अवकाश, बच्चों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ाके की सर्दी में प्रशासन ने बढ़ाए स्कूलों के अवकाश, बच्चों को मिलेगी राहत
Sat, 28 Dec 2019 10:21 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 28 Dec 2019 10:21 AM IST
विज्ञापन
ठंड के कारण स्कूल की छुट्टी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप जारी है। ठंड के तल्ख तेवर देखते हुए प्रशासन ने एक बार फिर से स्कूलों के अवकाश बढ़ाएं हैं। जिला प्रशासन ने 12वीं तक के सभी स्कूलों के लिए 28 दिसंबर का अवकाश घोषित किया है। अब स्कूल सोमवार को खुलेंगे। स्कूल क्रिसमस के बाद खुलने वाले थे लेकिन, बुधवार को प्रशासन ने अवकाश बढ़ा दिए।
अपर जिलाधिकारी डॉ. प्रभाकांत अवस्थी ने पत्र जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि नर्सरी से 12वीं तक संचालित सभी परिषदीय, अनुदानित, मान्यता प्राप्त, राजकीय, कान्वेंट, मिशनरीज स्कूल 28 दिसंबर 2019 को बंद रहेंगे।
स्कूलों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन किए जाने का भी निर्देश दिया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में सर्दी और बढ़ेगी। पूर्वनुमान है कि सर्द हवाओं के साथ बारिश भी पड़ सकती है। वैसे भी दिसंबर के आखिरी बचे दिनों में घने कोहरे के साथ कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। साथ ही सर्द हवाएं भी परेशान करेंगी।

शुक्रवार को मौसम के तेवर पिछले दो दिनों जैसे ही रहे। गलनभरी हवाओं ने दिन भर शूल चुभोए। धूप भी लोगों को राहत नहीं दे सकी। प्रशासन ने सर्दी के चलते स्कूलों का 28 दिसम्बर का अवकाश घोषित कर दिया।