फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   school closed news dm order due to cold and fog all schools up to 5th will remain closed relief to 12th studen

UP: फिर आ गया डीएम का आदेश, ठंड में स्कूल नहीं जाएंगे बच्चे; अब इस तारीख तक बंद... 9वीं-12वीं तक को भी रिलीफ

Thu, 18 Jan 2024 10:20 AM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 18 Jan 2024 10:20 AM IST
सार

UP School Holidays: जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी ने ठंड और शीतलहर को देखते हुए यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड समेत अन्य बोर्ड के 8वीं कक्षा तक के विद्यालय दो दिन और बंद रखने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही 12वीं तक के छात्रों को भी बड़ी राहत दी है।

विज्ञापन
school closed news dm order due to cold and fog all schools up to 5th will remain closed relief to 12th studen
dm order due to cold and fog all schools up - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में शीत लहर और ठंड का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। शीत लहर के कारण जिलाधिकारी ने एक बार फिर स्कूलों का अवकाश बढ़ाया है। कक्षा 8 तक के बच्चों के लिए 18 औऱ 19 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया गया है। वहीं कक्षा 9 से 12 तक के विद्यालय 16 जनवरी से यथावत खुल रहे हैं। इन विद्यालयों का समय बदला गया है। कक्षा 9-12 तक के विद्यालय पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3:30 बजे तक संचालित किए जाएंगे।

विज्ञापन


जनवरी की शुरुआत से ही आगरा भीषण ठंड की चपेट में है। भीषण ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी ने कक्षा 8 तक के विद्यालयों का अवकाश 19 जनवरी तक के लिए बढ़ा दिया है। 21 जनवरी को रविवार और 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के चलते सार्वजनिक अवकाश रहेगा। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, अभी सर्द रातें और शीतलहर सताएंगी। ऐसी सर्दी को देखते हुए जिलाधिकारी ने  दो दिन तक और यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड समेत अन्य बोर्ड के 8वीं कक्षा तक के विद्यालय बंद रखने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही 12वीं तक के छात्रों को भी बड़ी राहत दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने भानुचंद्र गोस्वामी पहले से 8वीं तक के सभी स्कूलों का अवकाश 19 जनवरी तक बढ़ा दिया है। वहीं 12वीं तक की छात्रों को राहत देते हुए कक्षा 9 और इससे ऊपर के विद्यालय दोपहर 11:00 से 3:30 तक संचालित किए जाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed