फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   School closed for a week after 32 children died of fever in Firozabad

बुखार का प्रकोप: फिरोजाबाद में बीते 15 दिन में 32 बच्चों की मौत, एक सप्ताह के लिए स्कूल बंद

Mon, 30 Aug 2021 09:14 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 30 Aug 2021 09:14 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में एक सितंबर से पहली से पांचवीं तक के स्कूल खुल रहे हैं, लेकिन फिरोजाबाद जिले में आठवीं तक के स्कूल फिलहाल बंद रहेंगे।

विज्ञापन
School closed for a week after 32 children died of fever in Firozabad
फिरोजाबाद में सीएम योगी ने जाना मरीजों का हाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद जिले में डेंगू और वायरल बुखार का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। 15 दिनों में 50 से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है। मृतकों में 30 से ज्यादा बच्चे हैं। स्थिति को गंभीरता से देखते हुए डीएम चंद्रविजय सिंह ने कक्षा एक से आठवीं तक सभी निजी और सरकारी स्कूलों का अवकाश एक सप्ताह के लिए घोषित किया है। 

विज्ञापन


डीएम के आदेश के मुताबिक छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य के दृष्टिगत रखते हुए कक्षा एक से आठवीं तक के सभी सरकारी, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के स्कूल 31 अगस्त से छह सितंबर तक बंद रहेंगे। यदि किसी भी विद्यालय ने आदेश की अवेहलना की तो उसके विरुद्ध कार्रवाई होगी। यह आदेश मुख्यमंत्री योगी के दौरे के बाद जारी हुआ। 
विज्ञापन

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को फिरोजाबाद का दौरा किया। वह राजकीय मेडिकल कॉलेज में वायरल बुखार और डेंगू से पीड़ित मरीजों से मिले। अफसरों के साथ बैठक कर बदइंतजामियों पर नाराजगी जाहिर की। इसके बाद वह सुदामा नगर पहुंचे। यहां उन्होंने बुखार से मरने वाले बच्चों के परिजनों को ढांढस बंधाया।

मुख्यमंत्री ने कहा- 32 बच्चों की मौत हुई
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुखार से 32 बच्चों और सात वयस्कों की मौत हुई है। इसकी विस्तृत जांच कराने के साथ दोषियों पर कार्रवाई की जाएगई। उन्होंने बीमारों को बेहतर उपचार देने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के साथ जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र सिंह उर्फ मोती सिंह, राज्यसभा सांसद अनिल जैन मौजूद रहे। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि डेंगू का संदिग्ध मामला 18 अगस्त को सामने आया था। जानकारी के अभाव में लोग प्राइवेट उपचार कराते रहे। जानकारी होते ही फ्रेश वार्ड यहां बनाया गया। मेडिकल कॉलेज में तीन मौत हुई है इसमें दो ब्रॉड डेड थे। निजी अस्पताल और घरों में 32 बच्चों व सात वयस्कों की मौत हुई है। मेडिकल एजुकेशन एवं लखनऊ से सर्विलांस की टीम भेजकर जांच करा रहे हैं। 

उन्होंने मेडिकल कॉलेज में मैनपॉवर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। कहा कि बेहतर उपचार के क्या इंतजाम हो सकते हैं वह किए जाएंगे। मौतों में किस स्तर पर लापरवाही हुई इसकी जमीनी स्तर पर जांच कराके जवाबदेही तय की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed