फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   school bus from himachal pradesh accident in agra

हिमाचल से आई स्कूली बच्चों से भरी बस पलटी, 15 गंभीर घायल, सहायक चालक की मौत

Fri, 03 Nov 2017 02:09 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा Updated Fri, 03 Nov 2017 02:09 PM IST
विज्ञापन
school bus from himachal pradesh accident in agra
हादसा - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश के कोटली से स्कूल के बच्चों को टूर पर लेकर आगरा आ रही बस एनएच टू पर पलट गई। हादसे में बस के सहायक चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई। एक बच्चे का हाथ भी कट गया है। गंभीर रूप से घायल करीब 15 बच्चों का इलाज जारी है। कई अध्यापकों को भी चोट आई हैं। घायलों का आगरा के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन


बताया गया है कि कोटली, जिला मंडी, हिमाचल प्रदेश के आलोक भारती स्कूल की बसें बच्चों को टूर के लिए आगरा लेकर आ रही थीं। इन बसों ने यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते आगरा में प्रवेश किया। यहां एक्सप्रेसवे से एनएच 2 पर आने के बाद झरना नाले के पास एक बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई।  
विज्ञापन


हादसे में आलोक भारती स्कूल के 15 बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मौके पर चीख पुकार मच गई। घायलों का आगरा के एसएन मेडिकल कालेज, भगवान टाकीज स्थित जय हास्पिटल, शांति मांगलिक अस्पताल और अन्य अस्पतालों में इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें से एक बच्चे अभिषेक का हाथ कट गया। हादसे का शिकार हुई बस के सहायक चालक ड्राइवर हरीश शर्मा (40) पुत्र हंसराज शर्मा निवासी समखेतर, तहसील सदर, जिला मंडी हिमाचल प्रदेश की उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया गया है कि सभी बच्चे आगरा और मथुरा घूमने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed