फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Scheme funds should be spent quickly

Agra News: योजनाओं के धन को तेजी से किया जाए खर्च

Wed, 26 Jun 2024 12:25 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 26 Jun 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Scheme funds should be spent quickly
कासगंज। पंचायती राज विभाग के संयुक्त निदेशक एसके सिंह ने ग्राम पंचायत नदरई के लनिँग सेंटर का स्थलीय निरीक्षण किया तथा जनपद कासगंज एवं एटा की पंचायतीराज विभाग, स्वच्छ भारत मिशन, आरजीएस की समीक्षा की। योजनाओं के धन को तेजी से खर्च करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

संयुक्त निदेशक ग्राम पंचायत नदरई का निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत की सफाई व्यवस्था, लनिँग सेंटर, सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण किया। इसके बाद जिला ग्राम्य विकास संस्थान में एटा व कासगंज की बैठक ली। बैठक में जिन ग्राम पंचायतों में कूडा कलेक्शन अभी तक शुरू नहीं हुआ है वहां डोर टू डोर कलेक्शन शीघ्र कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जाए। बारिश का मौसम आ रहा है। उससे पहले अच्छी तरह से सफाई करा ली जाए, जिससे गंदगी न फैले। योजनाओं के धन को तेजी से खर्च किया जाए, जिससे लोगों को योजनाओं का समुचित लाभ मिल सके। इस दौरान जिला पंचायतराज अधिकारी कासगंज देवेंद्र सिंह, एटा डीपीआरओ केके चौहान् जिला समन्वयक अनीस कुमार, सचिव चंद्र प्रकाश, प्रधान भूपेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed