फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Scheduled caste woman beaten after entering her house

Agra News: अनुसूचित जाति की महिला को घर में घुसकर पीटा

Sat, 02 Sep 2023 04:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 02 Sep 2023 04:45 PM IST
विज्ञापन
Scheduled caste woman beaten after entering her house
अनुसूचित जाति की महिला को घर में घुसकर पीटा
विज्ञापन



जातिसूचक गालियां दीं, न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी



मैनपुरी। थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव नेकापुर में आरोपियों ने घर में घुसकर एक महिला को लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया। घर में रखे छप्पर में आग लगाने के साथ ही जातिसूचक गालियां दी गईं। इस मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव नेकापुर निवासी सरोज देवी कठेरिया 27 मार्च 2022 की शाम को घर पर थीं। तभी गांव के नीरज, शिव कुमार, रनवीर सिंह और श्याम सिंह दरवाजे पर आकर जातिसूचक गालियां देने लगे। विरोध करने पर घर में घुसकर आरोपियों ने उसे लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया था। उसके घर में रखे छप्पर में भी आरोपियों ने आग लगा दी। उसका घरेलू सामान आदि जलकर राख हो गया था। बचाने आए पति चंद्रपाल और बहू अनीता की भी पिटाई की गई थी। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आग पर काबू किया था। आरोपी धमकी देकर गए थे कि तुझे गांव में नहीं रहने देंगे। उक्त मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed