{"_id":"656c6a10641d4009fe004986","slug":"scheduled-caste-family-member-beaten-report-filed-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-8449-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: अनुसूचित जाति के परिजन को पीटा, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: अनुसूचित जाति के परिजन को पीटा, रिपोर्ट दर्ज
Sun, 03 Dec 2023 05:14 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 03 Dec 2023 05:14 PM IST
विज्ञापन
अनुसूचित जाति के परिजन को पीटा, रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
बिछवां। थाना क्षेत्र के गांव लाहौरीपुर में किशोरी को बाइक की टक्कर लगने के बाद अनुसूचित जाति के परिजन की पिटाई के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
गांव लाहौरीपुर निवासी अनुसूचित जाति के सुरेश चंद्र ने बताया कि 23 नवंबर की सुबह गांव के हरीराम ने उनकी पुत्री रोशनी को बाइक से टक्कर मार दी थी। हादसे में टक्कर लगने से पुत्री चोटिल हो गई। जब वह आरोपी के यहां शिकायत करने गए तो हरीराम, अनूप, भूरे और अमरजीत ने उसे, पत्नी संतोष कुमारी, पुत्री राखी और रोशनी को लाठी डंडा से पीटकर घायल कर दिया था। इस दौरान आरोपियों ने जातिसूचक गालियां देते हुए अपमानित किया गया था। ग्रामीणों के एकत्र होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए थे। उक्त घटना के बाद तहरीर मिलने पर पुलिस ने घायल हुए परिजन का मेडिकल कराया गया। शनिवार को सुरेश चंद्र की तहरीर पर पुलिस ने नामजद हरीराम, भूरे अनूप और अमरजीत के खिलाफ, मारपीट, धमकी, एससीएसटी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।