फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Scam of Rs 78.27 lakh came to light in National Seed Corporation Limited case registered

UP: राष्ट्रीय बीज निगम लिमिटेड में 78.27 लाख रुपया का घोटाला आया सामने, थाना सिकंदरा में दर्ज हुआ केस

Mon, 03 Feb 2025 10:14 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 03 Feb 2025 10:14 AM IST
सार

राष्ट्रीय बीज निगम के प्रबंधक (उत्पादन) ने 78.27 लाख का बीज घोटाला कर डाला। उन पर गोदाम से बाहर बीज देने का आरोप है। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। 
 

विज्ञापन
Scam of Rs 78.27 lakh came to light in National Seed Corporation Limited case registered
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय बीज निगम लिमिटेड में 78.27 लाख रुपये के बीज का घोटाला सामने आया है। प्रबंधक (उत्पादन) पर आरोप है कि उन्होंने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर अलीगढ़ की फर्म को बीज दे दिया। राष्ट्रीय बीज निगम की समिति की जांच में मामला सामने आने के बाद प्रबंधक (उत्पादन) श्योराज हांडा एवं अलीगढ़ की फर्म शक्ति सीड्स के प्रोपराइटर रोहित कुमार के विरुद्ध सिकंदरा थाने में धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश की धाराओं में केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय बीज निगम लिमिटेड, लखनऊ के क्षेत्रीय प्रबंधक महेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि राष्ट्रीय बीज निगम लिमिटेड कृषि मंत्रालय के अधीन है। जिसका परिक्षेत्रीय कार्यालय सिकंदरा औद्योगिक क्षेत्र में हैं। क्षेत्रीय कार्यालय एवं फार्मों पर नए किस्म के बीजों का उत्पादन किया जाता है। जिन्हें राज्यों एवं किसानों को आपूर्ति किया जाता है। परिक्षेत्रीय कार्यालय आगरा द्वारा 78.27 लाख रुपये के मूंग शिखा बीज बिना किसी स्वीकृति के गोदाम से बाहर अलीगढ़ की फर्म मैसर्स शक्ति सीड्स को दिया। 
विज्ञापन


फर्म के प्रबंधक रोहित कुमार शर्मा उर्फ प्रदीप उपाध्याय हैं। मामला जानकारी में आने पर राष्ट्रीय बीज निगम लिमिटेड की समिति ने जांच की। समिति ने पाया कि प्रबंधक (उत्पादन) श्योराज हांडा ने गलत तरीके से कागजात बनाकर मैसर्स शक्ति सीड्स के प्रोपराइटर रोहित कुमार शर्मा उर्फ प्रदीप उपाध्याय को 78.27 लाख रुपये के बीज दिए। इंस्पेक्टर सिकंदरा नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि केस दर्ज किया है, विवेचना में साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed