फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Scam in scholarship distribution after mid day meal case filed

Agra News: मिड डे मील के बाद छात्रवृत्ति वितरण में घोटाला, प्रधानाचार्य के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

Fri, 05 Aug 2022 02:26 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 05 Aug 2022 02:26 PM IST
सार

फिरोजाबाद में मिड डे मील के बाद ताजनगरी आगरा में छात्रवृत्ति घोटाला सामने आया है। इस मामले में प्रधानाचार्य के खिलाफ साक्ष्य मिलने पर विजिलेंस थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Scam in scholarship distribution after mid day meal case filed
घोटाला

विस्तार

फिरोजाबाद के शिक्षा विभाग में 11.46 करोड़ रुपये का मिड-डे मील घोटाला हुआ। इसमें विजिलेंस की जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया गया। अब शिक्षा विभाग का आगरा में छात्रवृत्ति घोटाला भी सामने आया है। शमसाबाद मार्ग के कहरई मोड़ स्थित विद्यालय के प्रधानाचार्य के खिलाफ साक्ष्य मिलने पर विजिलेंस थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


मामला ताजगंज के कहरई मोड़ स्थित पवित्रा देवी इंटर कालेज का है। मुकदमे के मुताबिक, दस साल पहले कालेज में छात्रवृत्ति में घपले की शिकायत शासन में की गई थी। शासन के आदेश पर विजिलेंस ने गोपनीय जांच के बाद खुली जांच की। साक्ष्य मिलने पर मुकदमा दर्ज कराया गया। 

विज्ञापन


ये है मामला 

कालेज प्रबंधन पर वर्ष 2000 से 2004 के दौरान छात्रवृत्ति वितरण में घोटाला करने का आरोप लगा था। जांच में पता चला कि छात्रों को वितरण के लिए मिली छात्रवृत्ति की बची धनराशि को समाज कल्याण विभाग को नहीं लौटाई गई। वर्ष 2019 में विजिलेंस ने कालेज प्रबंधन के दस्तावेजों की जांच की। इसमें पाया कि तत्कालीन प्रधानाचार्य ने छात्रवृत्ति वितरण का ब्योरा समाज कल्याण विभाग को उपलब्ध नहीं कराया गया है। कालेज प्रधानाचार्य राजवीर शर्मा ने छात्रवृत्ति की बची हुई राशि भी समाज कल्याण विभाग को नहीं लौटाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शासन को भेजी थी रिपोर्ट 

छात्रवृत्ति में घोटाले के साक्ष्य मिलने पर विजिलेंस ने अपनी रिपोर्ट शासन को भेजी थी। इस पर आगरा परिक्षेत्र के थाना सतर्कता अधिष्ठान में प्रधानाचार्य राजवीर शर्मा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, धोखधड़ी और गबन के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया। एसपी विजिलेंस का कहना है कि मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed