{"_id":"5efdc2118ebc3e42d56e80b2","slug":"scam-in-education-teachers-dato-of-birth-pan-card-same","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा विभाग में खुल रहे फर्जीवाड़े, दो शिक्षिकाओं के पैन नंबर-जन्मतिथि व नियुक्ति वर्ष समान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा विभाग में खुल रहे फर्जीवाड़े, दो शिक्षिकाओं के पैन नंबर-जन्मतिथि व नियुक्ति वर्ष समान
Fri, 03 Jul 2020 03:29 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 03 Jul 2020 03:29 PM IST
सार
- एक शिक्षिका फिरोजाबाद में प्रधानाध्यापिका
- दूसरी हमीरपुर जनपद में सहायक अध्यापक
विज्ञापन
फर्जी शिक्षिका प्रकरण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मानव संपदा पोर्टल से शिक्षा विभाग में बड़े-बड़े राज खुल रहे हैं। बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात दो शिक्षिकाएं एक ही पैन नंबर पर नौकरी करती पाई गई हैं। इनमें से एक शिक्षिका फिरोजाबाद जनपद में प्रधानाध्यापिका है तो दूसरी शिक्षिका हमीरपुर जनपद में सहायक अध्यापक पद पर कार्यरत है। दोनों के नाम, जन्मतिथि, नियुक्ति वर्ष के साथ ही पैन कार्ड नंबर भी एक ही है। मामला संज्ञान में आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। शिक्षिका को तलब करने के लिए नोटिस जारी किया गया है।
मामला फिरोजाबाद जनपद से ही पकड़ा गया है। मानव संपदा की फीडिंग के दौरान शिकोहाबाद ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय सुजावलपुर में तैनात प्रधानाध्यापिका हेमलता का पैन कार्ड नंबर फीड किया।
अनामिका शुक्ला: एक नाम से एक पद पर 25 स्कूलों में नौकरी, 13 महीनों में उठाई एक करोड़ सैलरी
विज्ञापन
पैन नंबर डालते ही उसमें हमीरपुर के धगवां गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापिका हेमलता का डाटा आ गया। इस मामले की जानकारी बीएसए हमीरपुर को दी गई। हमीरपुर बीएसए ने शिक्षिका को मूल अभिलेख सहित तलब किया। हमीरपुर जनपद में शिक्षिका बीएसए कार्यालय पहुंच गई। हमीरपुर बीएसए ने फिरोजाबाद बीएसए को शिक्षिका हेमलता के शैक्षिक प्रमाण पत्र भेजे हैं।

फिरोजाबाद जनपद में नहीं आई शिक्षिका
दोनों जनपदों में शिक्षिका हेमलता को बीएसए द्वारा तलब किया गया था। बताया गया है कि हमीरपुर जनपद में तैनात शिक्षिका तो बीएसए के समक्ष पहुंच गई। लेकिन फिरोजाबाद बीएसए द्वारा जांच के लिए बुलाई गई शिक्षिका हेमलता उपस्थित नहीं हुई।
कई सालों से विभाग की आंखों में धूल झोंकी जा रही है। दोनों शिक्षिकाओं के नाम एक ही हैं। जन्मतिथि और पैन नंबर एक ही है। फिरोजाबाद की हेमलता ने दिसंबर 2009 में ज्वाइन किया। जबकि हमीरपुर की शिक्षिका ने अक्तूबर 2009 को तैनाती पाई थी। पैन नंबर एक होना गंभीर बात है।
नोटिस जारी करेंगे
बीएसए अरविंद पाठक ने बताया कि शिक्षिका के नाम, जन्मतिथि एक हो सकती है। लेकिन पैन कार्ड एक होना संदेहजनक है। शिक्षिका को नोटिस जारी कर जांच करा रहे हैं। शिकोहाबाद में तैनात शिक्षिका को बुलाया, लेकिन वह नहीं आई। जांच के बाद ही देखा जाएगा कि गलती किस स्तर पर है।
दो और शिक्षकों के नाम आए
एका ब्लाक में तैनात शिक्षिक विजयबाबू और अवनीश के नाम सामने आए हैं। इनके पैन कार्ड भी दूसरे जनपद में पाए गए थे। बीएसए के मुताबिक प्राथमिक तौर पर इन्हें तलब किया जा चुका है। यह दोनों शिक्षक उपस्थित भी हुए। फिलहाल दोनों शिक्षकों के मामले प्राथमिक दृष्टया सही पाए गए हैं।