{"_id":"5ac228d44f1c1bf0618b507a","slug":"sc-st-act-protest-protestor-attack-on-bjp-mla-office-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"SC\/ST एक्टः मथुरा में प्रदर्शनकारियों ने भाजपा विधायक के कार्यालय पर किया हमला, होर्डिंग्स फाड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SC/ST एक्टः मथुरा में प्रदर्शनकारियों ने भाजपा विधायक के कार्यालय पर किया हमला, होर्डिंग्स फाड़े
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Updated Mon, 02 Apr 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
protest over SC ST Act
- फोटो : PTI
एससी-एसटी एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में सड़कों पर उतरे दलित संगठनों के लोगों ने मथुरा के बलदेव से विधायक पूरन प्रकाश के कार्यालय पर हमला कर दिया।
कार्यालय में सैकड़ों की संख्या में प्रदर्शनकारियों ने कार्यालय के झंडे बैनर फाड़ दिए गए। साथ ही भाजपा के बड़े नेताओं के पोस्टर नष्ट कर दिए और जमकर नारेबाजी की।
गौरतलब है कि मथुरा के बलदेव के विधायक पूरन प्रकाश का कार्यालय में कृष्णानगर में है। सुबह को आफिस में विधायक के बेटे पंकज प्रकाश मौजूद थे।

Trending Videos
भाजपा नेताओं के होर्डिंग्स फाड़े
BJP LOGO
- फोटो : demo pic
इसी दौरान भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भीड़ पहुंची और हंगामा शुरू कर दिया। भीड़ विधायक के आफिस में घुस गई और वहां रखी भाजपा की प्रचार सामग्री को फाड़ डाला।
झंडे बैनर निकाल लिए और सबको नष्ट कर दिया। यहां मौजूद लोगों ने भीड़ को रोकने की कोशिश की तो वह उनसे भी भिड़ गए। विधायक के बेटे ने बताया कि 300 लोगों की भीड़ रही होगी।
किसी तरह से लोगों को शांत कराया। नया बस स्टैंड से लेकर स्टेट बैंक चौराहे तक जितने भी भाजपा के होर्डिंग लगे थे सभी को फाड़ दिया और जमकर उत्पात मचाया।