फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SC-ST Act- BJP targeted by Dalit organizations, decided to celebrate Ambedkar Jayanti on 14 April

UP: आंबेडकर की जय जयकार करेंगे भाजपाई, जयंती पर जनता तक पहुंचाएंगे विचार

Thu, 05 Apr 2018 03:40 AM IST
पुनीत शर्मा, अमर उजाला, मथुरा
पुनीत शर्मा, अमर उजाला, मथुरा Updated Thu, 05 Apr 2018 03:40 AM IST
विज्ञापन
SC-ST Act- BJP targeted by Dalit organizations, decided to celebrate Ambedkar Jayanti on 14 April
Ambedkar Jayanti

एससी-एसटी कानून में हुए संशोधन के बाद से दलित संगठनों के निशाने पर आई भाजपा ने 14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती हर बूथ पर मनाने का फैसला किया है। प्रदेश में डेढ़ लाख बूथों पर आयोजन होंगे। जबकि ब्रज के सभी 24000 बूथों पर कार्यक्रम तय कर लिए गए हैं। इन कार्यक्रमों में मंत्री, सांसद, विधायक से लेकर पार्टी के नेता तक हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन


भाजपा 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती बूथ स्तर पर मनाने जा रही है। यह पहली दफा है जब इतना बड़ा कार्यक्रम होने जा रहा है। खास बात यह है कि इस बार यह कार्यक्रम तब होने जा रहे हैं जब भाजपा दलित संगठनों के निशाने पर है। एससी-एसटी एक्ट में हुए संशोधन के खफा लोगों ने भारत बंद का एलान किया था।
विज्ञापन


उत्तरप्रदेश में कई जनपदों में बवाल हुआ। जगह-जगह ट्रेनों को रोका गया था। भाजपा के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया गया था। भाजपा इसके लिए विरोधी पार्टियों को जिम्मेदार ठहराकर दलितों के बीच अपनी जगह बनाने में जुट गई है। 14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती मनाई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी दलित बस्तियों में भी होंगे आयोजन

SC-ST Act- BJP targeted by Dalit organizations, decided to celebrate Ambedkar Jayanti on 14 April
प्रतीकात्मक तस्वीर

भाजपा के प्रदेश महामंत्री और ब्रज क्षेत्र के प्रभारी अशोक कटारिया ने बताया कि ब्रज क्षेत्र में ही 24,000 बूथों पर आयोजन होगा। सभी को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। सामाजिक समरसता के रूप में जयंती को मनाया जा रहा है। हर बूथ पर डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा रखकर कार्यक्रम होंगे। जनता के बीच उनके विचारों को रखा जाएगा। किस तरह से आंबेडकर ने समाज को एक नई दिशा दी थी।

एससी-एसटी एक्ट में हुए संशोधन के बाद से आंदोलित दलित समाज के लोगों को मनाने के लिए भी भाजपा उनकी बस्तियों में जाएगी। आंबेडकर जयंती के बहाने उन्हें मनाया जाएगा। समझाया जाएगा कि सुप्रीम कोर्ट ने जो संशोधन किया है उसके लिए केंद्र ने पुनर्विचार याचिका कोर्ट में दाखिल कर दी है।

उस पर विचार किया जाएगा। जल्द ही कोई रास्ता निकल आएगा। भाजपा ने इस कार्यक्रम के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी है। मीडिया प्रभारी प्रदीप गोस्वामी ने बताया कि बड़े स्तर पर कार्यक्रम कराया जा रहा है। इसे लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed