फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SC grants four more weeks to UP govt to submit vision document on Taj Mahal protection

सुप्रीम कोर्ट ने योगी सरकार को लगाई फटकार, कहा- 4 सप्ताह में पेश करें ताज संरक्षण का विजन डॉक्यूमेंट

Thu, 14 Feb 2019 05:33 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 14 Feb 2019 05:33 PM IST
विज्ञापन
SC grants four more weeks to UP govt to submit vision document on Taj Mahal   protection
Taj mahal - फोटो : PTI
ताजमहल को सदियों तक सहेजने के लिए तैयार कराए जा रहे विजन डॉक्यूमेंट को पेश करने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश सरकार को चार सप्ताह का समय और दे दिया है। विजय डॉक्यूमेंट में हो रही देरी के लिए सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश सरकार को फटकार भी लगाई है। 
विज्ञापन


शीर्ष अदालत ने ताजमहल के आसपास के हिस्से को हेरिटेज सिटी घोषित करने के मामले में भी आठ सप्ताह में अंतरिम रिपोर्ट राज्य सरकार से मांगी है, हालांकि यूपी सरकार ने यह रिपोर्ट अहमदाबाद के सेंटर ऑफ एन्वायरमेंट प्लानिंग एंड टेक्नोलॉजी में तैयार होने की बात कहते हुए 24 सप्ताह का समय मांगा था।
विज्ञापन


जस्टिस एसए बोबडे़ की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने बुधवार को सुनवाई के दौरान विजन डॉक्यूमेंट पेश नहीं करने पर नाराजगी जताई तो राज्य सरकार की एडिशनल एडवोकेट जनरल ऐश्वर्या भाटी ने इस पर विचार चलने का तर्क दिया। इस पर पीठ ने प्रदेश सरकार को देरी के लिए कड़ी फटकार लगाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दिसंबर से अब तक बना न सके विजन डॉक्यूमेंट

सर्वोच्च अदालत की पीठ ने कहा कि सरकार दिल्ली के स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (एसपीए) से तैयार कराए विजन डॉक्यूमेंट को न तो छिपा सकती है और न ही बदलाव कर सकती है। वह केवल सुझाव दे सकती है। पीठ ने आगरा शहर के कचरे से ताजमहल पर पड़ने वाले असर की भी जानकारी मांगी।

सुप्रीम कोर्ट ने 3 दिसंबर 2017 को ताजमहल के लिए विजन डॉक्यमेंट बनाने के लिए कहा था, लेकिन 14 महीने बाद भी प्रदेश सरकार इसे तैयार नहीं करा सकी। नौकरशाही विजन डॉक्यूमेंट पेश करने के प्रति लापरवाही बरतती रही। अगस्त में इसका पहला ड्राफ्ट तैयार किया गया, जबकि अक्तूबर में दूसरा ड्राफ्ट बना।

एसपीए ने सरकारी विभागों से ताजमहल के पास कराए जाने वाले कामों के लिए जो सुझाव लिए, उन्हें दूसरे ड्राफ्ट में शामिल ही नहीं किया। पहली ड्राफ्ट रिपोर्ट और दूसरी ड्राफ्ट रिपोर्ट में एसपीए के विशेषज्ञों ने एकाएक यू टर्न ले लिया और कई ऐसे मुद्दों, जिन पर एसपीए ने आपत्ति दर्ज कराई थी, उन्हें सहज रूप में मान लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed