फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SBI Bank officer's wife's attitude changed such a crime with her parents police registered case

UP: बैंक अधिकारी की पत्नी के बदल गए तेवर, मायके वालों संग मिलकर किया ऐसा कांड, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Sat, 02 Nov 2024 12:00 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 02 Nov 2024 12:00 PM IST
सार

भारतीय स्टेट बैंक के उप शाखा प्रबंधक ने अपनी पत्नी और ससुर के खिलाफ मुकमदा दर्ज कराया है। आरोप है कि  पत्नी-ससुर और साले ने उनके ऊपर हमला कराया। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। 
 

विज्ञापन
SBI Bank officer's wife's attitude changed such a crime with her parents police registered case
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना न्यू आगरा में एसबीआई की अछनेरा शाखा में उप शाखा प्रबंधक आशीष रमाकर ने पत्नी-ससुर, साले सहित 12 के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मारपीट और जान से मारने की धमकी के आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुष्प कुंज, मऊ रोड निवासी आशीष रमाकर हैं। उन्होंने बताया कि पत्नी से विवाद चल रहा है। 20 अक्तूबर को दोपहर में उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति की काॅल आई। उसने धमकी दी कि पत्नी के साथ चले जाओ। नहीं तो तुम्हारे साथ बहुत बुरा होगा। 21 अक्तूबर को वो सुबह करीब 8 बजे केंद्रीय हिंदी संस्थान रोड पर देवी मंदिर में दर्शन कर घर लाैट रहे थे।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि मऊ रोड पर सूर्य लोक काॅलोनी निवासी संदीप ने उनसे गालीगलाैज की। वह बिना कुछ बोले वहां से चले गए। बाद में मंदिर से पहले पत्नी कृतिका और ससुर लक्ष्मी प्रसाद ने रोक लिया। संदीप भी 7-8 लोगों के साथ आया। उनसे मारपीट के बाद अपहरण का प्रयास किया। बहन को भी धमकाया। मामले में पुलिस ने मारपीट, गालीगलाैज सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना न्यू आगरा के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आशीष का पत्नी कृतिका से विवाद चल रहा है। दोनों अलग रह रहे हैं। आशीष रमाकर की शिकायत पर केस दर्ज किया है। मामले में पत्नी ने भी पुलिस से शिकायत की थी। मारपीट का आरोप लगाया था। इस पर आशीष और संदीप के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई। अब विवेचना की जा रही है। साक्ष्य संकलन कर चार्जशीट लगाई जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed