फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sawan starts today, many rare yogas are being formed on the first day

Agra News: सावन आज से, पहले दिन बन रहे कई दुर्लभ योग

Thu, 30 Jul 2026 01:34 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Sawan starts today, many rare yogas are being formed on the first day
बाह। भोलेनाथ की आराधना का पवित्र सावन महीना बृहस्पतिवार को शुरू होगा। सावन महीना भगवान शिव की पूजा, साधना और कृपा प्राप्त करने के लिए अत्यंत उत्तम माना जाता है। मान्यता है कि जो भक्त सावन में सच्चे मन और श्रद्धा से भगवान शिव की आराधना करते हैं, उन पर भोलेनाथ की विशेष कृपा बरसती है।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य शिवशरण पाराशर ने बताया कि सावन के पहले दिन श्रवण नक्षत्र, आयुष्मान योग, शश महापुरुष राजयोग, हंस राजयोग और गुरु-आदित्य राजयोग बन रहे हैं। रुद्राभिषेक करने वाले भक्तों की शिव मनोकामनाएं पूर्ण करेंगे, नवग्रह भी शांत होंगे। उन्होंने बताया कि सावन के महीने में की गई शिव भक्ति जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, सुख, शांति और समृद्धि लाती है। भक्तों के जीवन में उन्नति का मार्ग खुलता है। उन्होंने बताया कि सावन के पूरे महीने में प्रतिदिन भगवान शिव को जल, दूध और बेलपत्र अर्पित करना चाहिए। यदि संभव हो तो मंदिर जाकर पूजा करें, अन्यथा घर पर भी पूरी श्रद्धा के साथ पूजन किया जा सकता है। बटेश्वर मंदिर के पुजारी जयप्रकाश गोस्वामी एवं आचार्य सूर्यकांत गोस्वामी ने बताया कि बृहस्पतिवार से सावन के पूरे महीने बटेश्वर के 41 शिव मंदिरों में काल सर्प दोष, पितृ दोष से मुक्ति के लिए काशी के विद्वान रुद्राभिषेक आदि अनुष्ठान कराएंगे। मंदिरों में रोजाना जलाभिषेक, दीपदान और आरती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed