{"_id":"62e67d92e1c3f42b076703fa","slug":"sawan-somwar-and-ganesh-chaturthi-on-third-somwar-of-sawan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sawan 2022: तीसरे सोमवार को भगवान भोलेनाथ की बरसेगी कृपा, गणपति हरेंगे विघ्न, बन रहा यह संयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawan 2022: तीसरे सोमवार को भगवान भोलेनाथ की बरसेगी कृपा, गणपति हरेंगे विघ्न, बन रहा यह संयोग
Mon, 01 Aug 2022 12:32 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 01 Aug 2022 12:32 AM IST
सार
ज्योतिषाचार्य के अनुसार सावन के तीसरे सोमवार को महादेव के साथ उनके पुत्र गणपति की उपासना से विशेष फल मिलेगा। इस दिन शिव, रवि, योग के साथ गणेश चतुर्थी भी है।
विज्ञापन
शिवजी का पूजन करते भक्त।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सावन के तीसरे सोमवार को भगवान भोलेनाथ अपने भक्तों पर कृपा बरसाएंगे, तो वहीं गणपति भी भक्तों के जीवन में आने वाली बाधाओं का हरण करेंगे। इस दिन शिव योग, रवि योग का संयोग बन रहा है। इसके साथ ही गणेश चतुर्थी भी सोमवार को है। एक साथ बन रहे इन योग संयोग को ज्योतिष काफी शुभ मान रहे हैं।
विज्ञापन
सावन का यह तीसरा सोमवार इस बार काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दिन तीन योग एक साथ बन रहे हैं। इन योगों के चलते भोलेनाथ की पूजा करने पर भक्तों पर उनकी कृपा बरसेगी। इसके साथ ही इस दिन पड़ने वाली गणेश चतुर्थी के चलते भगवान गणेश की पूजा करने का अवसर भक्तों को मिलेगा। जिससे भक्तों पर उनकी भी विशेष कृपा होगी।
विज्ञापन
सोरोंजी के ज्योतिषाचार्य पंडित प्रद्युम्न निर्भय ने बताया कि सावन के तीसरे सोमवार पर विनायक चतुर्थी भी है। जिससे इस दिन का महत्व दोगुना हो गया है। महादेव के साथ उनके पुत्र गणपति की उपासना से विशेष फल मिलेगा। विनायक चतुर्थी पर गणेश जी की आराधना करने से समस्त बाधाओं का नाश होता है।
विज्ञापन