फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sawan month agra kailash mandir story

सावन माह में भक्तों को 18.30 घंटे दर्शन देंगे कैलाश महादेव, होंगे विशेष आयोजन

Sat, 28 Jul 2018 07:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sat, 28 Jul 2018 07:04 AM IST
विज्ञापन
sawan month agra kailash mandir story
कैलाश महादेव मंदिर आगरा - फोटो : अमर उजाला
गुरु पूर्णिमा के बाद अब श्रावण मास का श्रीगणेश हो गया है। भगवान भोले के अति प्रिय सावन के महीने में शिवालय में हर दिन विशेष आयोजन होंगे। चारों सोमवार को आगरा के प्राचीन मंदिरों में भोलेनाथ का महा अभिषेक होगा।
विज्ञापन


इस दौरान मेलों का भी आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही सावन के महीने में शिवालयों के कपाट खुलने और बंद होने का समय भी बदल जाएगा। कैलाश महादेव अब भक्तों को करीब 18.30 तक दर्शन देंगे। 
विज्ञापन


कैलाश महादेव मंदिर के मठ महंत महेश गिरी ने बताया कि मंदिर के पट अब सुबह चार बजे खुलेंगे और रात में 10.30 बजे महाआरती के बाद पट बंद किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि श्रावण माह भगवान भोले नाथ प्रिय महीना है। इस माह में भगवान का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक, रुद्राभिषेक आदि का अति महत्व है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हर मनोकामना करते हैं पूरी

महंत महेश गिरी ने बताया कि इस महीने में जो भी सच्ची श्रद्धा के साथ भगवान आशुतोष का अभिषेक करता है और उन्हें बेल पत्र अर्पित करता है। भगवान शंकर उनकी मनोकामना पूर्ण करते हैं। 

मंदिर के पुजारी गौरव गिरी ने बताया कि पट खुलने के समय में परिवर्तन 28 जुलाई से हो जाएगा। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार को मंदिर में रुद्राभिषेक और इसके बाद रुद्र महायज्ञ का आयोजन किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed