फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sawan,mainpuri,sawan ka mahina,pilgrimage of UP,shiv puja,Bhimsen maharaj mandir,chandeshwar mandir,pilgrims

सावन के दूसरे सोमवार को मंदिरों में गूंजे भगवान शिव के जयकारे

Mon, 02 Aug 2021 10:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
sawan,mainpuri,sawan ka mahina,pilgrimage of UP,shiv puja,Bhimsen maharaj mandir,chandeshwar mandir,pilgrims
सावन के पहले सोमवार को सजा भगवान भोलेनाथ का दरबार - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में पहुंचे भक्तों ने भगवान की पूजा-अर्चना की। सुबह से लेकर शाम तक मंदिरों में भक्तों का आवागमन रहा। देर शाम तक शिवालय भगवान भोलेनाथ के जयकारों से गूंजते रहे।
विज्ञापन

नगर के प्रसिद्ध श्री भीमसेन महाराज मंदिर में सुबह से लेकर शाम तक भक्तों की भीड़ देखी गई। यहां पहुंचे भगवान भोलेनाथ के भक्तों ने शिवजी की प्राचीन प्रतिमा की पूजा-अर्चना की। प्रसिद्ध चांदेश्वर महाराज मंदिर में भी सुबह से लेकर देर रात तक भक्तों की भीड़ देखी गई।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के चलते कई भक्तों ने व्रत रखते हुए घरो में ही भगवान शंकर की आराधना की। किशनी, बेवर, भोगांव, कुसमरा, घिरोर, कुरावली, करहल, रठेरा, टिंडौली में बने शिवालयों में भी सुबह से लेकर देर रात तक भक्त पहुंचते रहे। भगवान शिवशम्भू के जयकारों से देरशाम तक शिवालय गूंजते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवालयों के आसपास सुरक्षा के लिए तैनात रहा पुलिस बल
सावन के सोमवार को शिवालयों में पहुंचने वाले भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसे देखते हुए पुलिस तैनात रही। ग्रामीण अंचल में थानाध्यक्षों ने शिवालयों का भ्रमण किया। तैनात पुलिस कर्मियों को पूरे समय तक मंदिर परिसर में ही मौजूद रहने के निर्देश दिए।

सावन के दूसरे सोमवार को नगर के श्री भीमसेन मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु>

सावन के दूसरे सोमवार को नगर के श्री भीमसेन मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु>- फोटो : MAINPURI

02एमएनपी-16-सावन के दूसरे सोमवार को नगर के श्री भीमसेन मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु

02एमएनपी-16-सावन के दूसरे सोमवार को नगर के श्री भीमसेन मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु- फोटो : MAINPURI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed