फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sawan 2019 Rajeshwar Mahadev Temple Fair Starts in Agra

श्रावण मासः बम-बम भोले के जयकारों से गूंजा राजेश्वर महादेव मंदिर, संतों ने किया मेले का शुभारंभ

Mon, 22 Jul 2019 12:04 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 22 Jul 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
Sawan 2019 Rajeshwar Mahadev Temple Fair Starts in Agra
राजेश्वर मंदिर पर मेले का उद्धघाटन करते संत - फोटो : अमर उजाला
सावन के पहले सोमवार से पहले मुरैना स्थित जरेलुआ धाम के महामंडलेश्वर हरिदास जी महाराज और हरिद्वार स्थित कनखल के महंत स्वामी रुपेंद्र प्रकाश ने रविवार को राजेश्वर महादेव मेला का उद्घाटन फीता काटकर तथा नारियल फोड़कर किया। 
विज्ञापन


शोभायात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर सौ फुटा रोड, राजपुर चुंगी, गोल मार्केट होते हुए महादेव मंदिर पर समाप्त हुई। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम दरबार और भोले बाबा की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। 
विज्ञापन


इस दौरान कलाकारों ने भी अपनी कला का प्रदर्शन किया। बम बम भोले के जयघोष से वातावरण गूंज उठा। इस दौरान राजेश्वर महादेव मंदिर मेला कमेटी के अध्यक्ष कपिल नारायण मिश्रा, मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष डीके वशिष्ठ और सत्यप्रकाश रावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Sawan 2019 Rajeshwar Mahadev Temple Fair Starts in Agra
भगवान राजेश्वर महादेव
फूलों से सजाया गया मंदिर 
राजेश्वर महादेव मंदिर को रंग बिरंगे फूलों से सजाया गया है। शाम को जब मंदिर में लाइट चालू की गई तो मंदिर की अलौकिक छठा बिखरते हुए दिख रही थी।  

महिलाओं ने खरीदा सौंदर्य प्रसाधन का सामान 
रविवार शाम को मेला का विधिवत शुभारंभ होने के साथ ही शहर और देहात क्षेत्र से हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। बच्चों ने जहां झूलों का आनंद उठाया। वहीं युवतियों और महिलाओं ने सौंदर्य प्रसाधन का सामान खरीदा। वहीं चाट पकोड़ों के ठेलों पर भी भीड़ दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed