फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sawan 2019 prathvinath mahadev mandir mela in agra

सावन का चौथा सोमवार: पृथ्वीनाथ महादेव के दरबार में बम बम भोले की गूंज

Mon, 12 Aug 2019 12:22 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 12 Aug 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
sawan 2019 prathvinath mahadev mandir mela in agra
पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में पूजा करते सांसद व अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
आगरा में राजेश्वर, बल्केश्वर और कैलाश महादेव के बाद सावन के चौथे और अंतिम सोमवार के अवसर पर पृथ्वीनाथ महादेव के दरबार में भोलेनाथ की जय-जयकार हो रही है। पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर का मेला रविवार से शुरू हो गया। सोमवार को सुबह चार बजे मंदिर के पट खुल जाएंगे। भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए सैकड़ों कांवड़िया गंगाजल लेकर पहुंचे हैं। 
विज्ञापन


पृथ्वीनाथ महादेव के मेले का उद्घाटन सांसद प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल, विधायक योगेंद्र उपाध्यय, पुरुषोत्तम खंडेलवाल, महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे,  समाज सेवी जितेंद्र चौहान ने संयुक्त रूप से किया। सभी अतिथियों ने सबसे पहले पृथ्वीनाथ महादेव की विधिविधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंदिर के महंत अजय राजौरिया, विजय राजौरिया आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


रविवार शाम से ही हर उम्र के लोगा मेला का लुत्फ उठाते हुए देखने को मिले। बच्चों की भीड़ जहां झूलों पर देखने को मिली। वहीं दुकानों से सौंदर्य प्रसाधन का सामान महिला और युवतियों ने खरीदा। चाट पकौड़ी की ठेलों पर भी हर उम्र के लोग देखने को मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह चार बजे खुलेंगे मंदिर के पट

sawan 2019 prathvinath mahadev mandir mela in agra
पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में पूजा करते श्रद्वालु
सोमवार को सुबह चार बजे मंगला आरती के बाद पट दर्शन के लिए खोल दिए जाएंगे। शाम पांच और रात आठ बजे आरती होगी। रात 12 बजे पट बंद होंगे। शाम को मंदिर में छप्पन भोग की झांकी के दर्शन होंगे। लाखों की तादाद में शिवभक्त पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना करने के साथ साथ पुण्य लाभ कमाएंगे। 

पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर के महंत अजय राजौरिया ने बताया कि सोमवार शाम को पांच बजे से मंदिर परिसर में भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। छप्पन भोग की झांकी के दर्शन होंगे और फूल बंगला सजाया जाएगा। मेले में भंडारे का भी आयोजन किया गया है। पुलिस प्रशासन के साथ साथ पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर प्रशासन ने भी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। 

पृथ्वीनाथ महादेव के मंदिर का निर्माण पृथ्वीराज चौहान ने कराया था। बताया जाता है कि कन्नौज से युद्ध करके लौट रहे पृथ्वीराज चौहान ने यहां रात्रि विश्राम किया था। इस स्थल पर टीला था। उस पर आक का पेड़ था। पृथ्वीराज ने अपने घोड़े की लगाम आक के खूंट से बांधने की कोशिश की। गांठ बार-बार खुल रही थी। 

sawan 2019 prathvinath mahadev mandir mela in agra
भगवान पृथ्वीनाथ महादेव
वृक्ष में किसी प्रेत की छाया की आशंका से पृथ्वीराज ने पेड़ को उखड़वा दिया। पेड़ की जड़ से शिवलिंग जकड़ा हुआ था। पृथ्वीराज ने स्थल की सफाई कराई। प्रभु से क्षमा याचना करते हुए मंदिर की स्थापना कराई। बाद में व्यापारियों ने मंदिर का जीर्णोद्धार कराया। सावन के चौथे सोमवार को यहां मेले आयोजन होता है।

शिवलिंग में ही है भगवान शिव का परिवार 

शायद ही दुनिया में दूसरा ऐसा कोई शिवलिंग होगा, जिसमें भगवान शिव और उनका परिवार एक ही शिवलिंग में शामिल हो। शिवलिंग में एक तरफ भगवान गणेश, दूसरी ओर माता पार्वती और आगे की तरफ नंदी की प्रतिमा साफ देखने को मिलती है। शिवलिंग का यह अद्भुत नजारा पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर की शिवलिंग में देखने को मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed