फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   save girl

बालिकाएं सजग रहें, माता-पिता को बताएं अपनी परेशानी

Thu, 18 Jul 2019 06:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 06:45 PM IST
विज्ञापन
save girl
सुदिती ग्लोबल स्कूल में कार्यक्रम के दौरान विचार व्यक्त करते एसपी - फोटो : MAINPURI
मैनुपरी/ कटरा समान/ करहल/ भोगांव। बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत जिले के विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कहीं रैलियां निकाली गईं तो कहीं गोष्ठी का आयोजन कर छात्राओं को टोलफ्री नंबरों की जानकारी दी गई। नगर के सुदिती ग्लोबल एकेडमी में आयोजित बालिका सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में डीएम प्रमोद कुमार उपाध्याय एवं पुलिस अधीक्षक अजय शंकर राय ने छात्राओं को सुरक्षा प्रति सचेत करते हुए, 1090, 181, 100 डॉयल आदि की जानकारी दी।
विज्ञापन

यहां गोष्ठी के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि बालिकाएं सजग रहें यदि उन्हें कोई गलत इरादे से छूता है तो उसकी तुरंत जानकारी परिजनों को दें। एसपी ने घरेलू हिंसा के प्रति बालिकाओं को सचेत किया और टोलफ्री नंबर की जानकारी दी। डॉ. राममोहन, सैयद इमरान, अलका मिश्रा, डॉ. कौशलेंद्र प्रताप यादव आदि रहे। कटरा समान स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय व कन्या प्राथमिक विद्यालय में सह परिवीक्षा अधिकारी अनुज दीक्षित, कांस्टेबल राजेश कुमार ने छात्राओं को गुड टच और बैड टच की जानकारी दी। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक अवधेश कुमार, खंड शिक्षाधिकारी सर्वेश कुमार यादव, अवनीश कुमार, प्रधान प्रतिनिधि अखिलेश शर्मा, सारिका दुबे, अमिता, आशा, विजय राज आदि रहे।
विज्ञापन

राजकीय कन्या इंटर कालेज करहल की छात्राओं ने बालिका सुरक्षा जागरूकता माह के तहत ने कस्बा में जागरूकता रैली निकालकर बालिका सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया। रैली को हरी झंडी प्रधानाचार्या मंजूषलता यादव ने दिखाई। नोडल अधिकारी डॉ. सुजाता वीरेश, आशुतोष गहरवार, अनुराधा शर्मा आदि शिक्षिकाएं रैली में साथ रहीं। कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय छाछा में बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान की जानकारी विद्यालय स्टाफ ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed