{"_id":"5dd7a67d8ebc3e54846b614a","slug":"saurabh-rajput-will-play-international-cricket-tour-in-sri-lanka","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरः श्रीलंका में वन डे और टी-20 सीरीज खेलेगा बाह का सौरभ, घर लगी बधाई देने वालों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरः श्रीलंका में वन डे और टी-20 सीरीज खेलेगा बाह का सौरभ, घर लगी बधाई देने वालों की भीड़
Fri, 22 Nov 2019 02:42 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 22 Nov 2019 02:42 PM IST
विज्ञापन
सौरभ राजपूत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटरनेशनल क्रिकेट टूर श्रीलंका के लिए भारतीय टीम में बाह के स्याइचपुरा गांव के सौरभ राजपूत ने जगह बनाई है। छह से 20 दिसंबर के बीच श्रीलंका के साथ पांच वन-डे और तीन टी-20 मैच खेले जाएंगे।
पांच दिसंबर को टीम श्रीलंका के लिए उड़ान भरेगी। घरेलू क्रिकेट में दमदार खेल के बूते आईसीटी में जगह बनाने पर सौरभ के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
बाह के स्याइच का पुरा गांव के किसान श्यामबाबू के बेटे सौरभ बिजकौली के जीडीएम इंटर कालेज में दसवीं के छात्र हैं। 16 अक्तूबर को हरियाणा के रोहतक में अंडर-17 आल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट में दिल्ली का प्रतिनिधित्व करते हुए सौरभ ने पंजाब के खिलाफ एक ओवर में हैट्रिक के साथ 4 विकेट झटके थे।

इसके बाद 55 रन की शानदार पारी भी खेली। इससे पहले एक अक्तूबर को हरिद्वार उत्तराखंड में दिल्ली और हरियाणा के बीच हुई सीरीज के दो मैचों में 80 और 65 रन की पारी खेलकर मैन आफ द मैच और मैन आफ द सीरीज का पुरस्कार जीता था।
जबकि 13 सितंबर को पंजाब के टूर्नामेंट में अपने दमदार प्रदर्शन के बूते उत्तराखंड क्रिकेट लीग में अपनी जगह बनाई थी। तब कपिलदेव ने भी उसके प्रदर्शन की सराहना की थी।
विराट कोहली को अपना आदर्श मानने वाले सौरभ ने बताया कि इस मुकाम तक पहुंचाने में खुद की मेहनत के अलावा उसके भाई ज्ञान सिंह और घनश्याम का अहम भूमिका रही है। भारतीय टीम का हिस्सा बनकर देश का नाम रोशन करने का मकसद लेकर सौरभ तैयारी कर रहा है।