{"_id":"5b88f82942c792464b1c5ee6","slug":"satyagrah-will-be-demand-of-airplane-flight","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा से काठमांडू, इलाहाबाद की फ्लाइट की मांग के लिए होगा सत्याग्रह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा से काठमांडू, इलाहाबाद की फ्लाइट की मांग के लिए होगा सत्याग्रह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Updated Fri, 31 Aug 2018 01:41 PM IST
विज्ञापन
हवाई जहाज
- फोटो : Youtube Grab
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में गांधी जयंती पर एक और सत्याग्रह होगा। यह होगा आगरा से इलाहाबाद, काठमांडू की उड़ान यानी फ्लाइट की मांग को लेकर। ये आंदोलन सिविल सोसायटी के पदाधिकारी करेंगें।
विज्ञापन
आगरा-इलाहाबाद-गोरखपुर और आगरा-काठमांडू-वाराणसी फ्लाइट के जरिये पर्यटन के प्रमुख शहरों को आपस में जोड़ा जाए। रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत इन दो के साथ मुंबई-आगरा, अहमदाबाद-आगरा रूट पर भी फ्लाइट का संचालन किया जाए। सिविल सोसायटी ने आगरा में हवाई यात्रियों की सुविधा के लिए यह मांग की है। गांधी जयंती पर सिविल सोसायटी इस मांग को लेकर सत्याग्रह करेगी।
विज्ञापन
सोसायटी के अनिल शर्मा, सुशील गुप्ता, शिरोमणि सिंह, राजीव सक्सेना ने बताया कि आगरा की कनेक्टिविटी बढ़ाने की मांग को लेकर गांधी जयंती पर सत्याग्रह किया जाएगा। होटल केएस रॉयल में हुई बैठक में तय हुआ कि वाहन रैली, मानव श्रृंखला और सामूहिक उपवास जैसे कदम भी उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
इस बैठक में महेश शर्मा, अखिल माहेश्वरी, रूनू दत्ता, मधु भारद्वाज, दीपक राघव, भावना वरदान शर्मा, वरुण मोदी, विकास शर्मा, विकास सिंह आदि मौजूद रहे।