{"_id":"5f508ec08ebc3e54d815400f","slug":"satta-mafia-property-will-seized-agra-crime-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'सट्टा किंग' रिंकू सरदार पर कसा पुलिस-प्रशासन का कानूनी शिकंजा, अवैध कमाई से बनी संपत्ति होगी जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'सट्टा किंग' रिंकू सरदार पर कसा पुलिस-प्रशासन का कानूनी शिकंजा, अवैध कमाई से बनी संपत्ति होगी जब्त
Thu, 03 Sep 2020 12:06 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 03 Sep 2020 12:06 PM IST
सार
कमला नगर निवासी चरनजीत सिंह उर्फ रिंकू सरदार को सिकंदरा पुलिस ने एक साल पहले जेल भेजा था। कमला नगर में एक सट्टे के
मुकदमे में वांछित था। बाद में सिकंदरा में उसका साथी संजय कालिया पकड़ा गया। उसके खिलाफ जुआ अधिनियम और वाहन चोरी का
मुकदमा लिखा गया। पुलिस ने बताया कि उसने अवैध कमाई से प्लॉट, मकान, दुकान और फ्लैट तक खरीद लिए।
विज्ञापन
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए रिंकू सरदार की फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सूदखोरी और सट्टेबाजी में जेल भेजे गए रिंकू सरदार की दस करोड़ से ज्यादा कीमत की 16 संपत्ति जब्तीकरण के आदेश बुधवार को डीएम प्रभु एन सिंह ने दिए हैं। संपत्ति में चार दुकान, एक दुकान की छत, छह मकान और उनके कुछ हिस्से, एक फ्लैट, तीन प्लॉट और एक गोदाम शामिल हैं। पुलिस ने संपत्तियां चिन्हित कर ली हैं। यह कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत होगी।
कमला नगर निवासी चरनजीत सिंह उर्फ रिंकू सरदार को सिकंदरा पुलिस ने एक साल पहले जेल भेजा था। कमला नगर में एक सट्टे के मुकदमे में वांछित था। बाद में सिकंदरा में उसका साथी संजय कालिया पकड़ा गया। उसके खिलाफ जुआ अधिनियम और वाहन चोरी का मुकदमा लिखा गया। पुलिस ने बताया कि उसने अवैध कमाई से प्लॉट, मकान, दुकान और फ्लैट तक खरीद लिए।
ये भी पढ़ें- सटोरियों का 'सरदार' वाहन चोरी में गिरफ्तार, मोबाइल में मिले सात 'सफेदपोशों' के नंबर
विज्ञापन
एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि बुधवार को जिलाधिकारी ने उसकी संपत्ति जब्तीकरण का आदेश जारी किया। पुलिस ने रिंकू की 16 संपत्तियों को चिन्हित किया है। पुलिस नोटिस चस्पा के बाद जब्तीकरण की कार्रवाई करेगी।

ये हैं संपत्तियां
कमला नगर के ए-बी ब्लॉक में एक दुकान का आधा हिस्सा, बी ब्लॉक में तीन मंजिला भवन में दो दुकानें। ई ब्लॉक में भूतल की एक दुकान। सी ब्लॉक में एक मकान और एक अन्य मकान का आधा हिस्सा, एफ ब्लॉक में एक एलआईजी मकान का 3/4 हिस्सा, ए-बी ब्लॉक में एक मकान का आधा हिस्सा, सुभाष नगर में एक मकान, अमर विहार में एक फ्लैट, कमला नगर सी ब्लॉक में मकान का प्रथम तल, वैभव वाटिका बोदला के पास एक भूखंड का आधा हिस्सा, शास्त्रीपुरम के सेक्टर बी में एलआईजी का भूखंड, कमला नगर की यमुना विहार कॉलोनी में एक प्लाट।
23 भूमाफिया की संपत्ति भी होगी जब्त
आगरा। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई शुरू की है। इसमें 23 भूमाफिया चिन्हित किए जा चुके हैं। इनकी फाइल प्रशासन के पास भेज दी गई है। आदेश होते ही इनकी संपत्तियां भी जब्त की जाएंगी।
मनोज गोयल की संपत्त्ति हो चुकी है जब्त
हाल फिलहाल में संपत्त्ति जब्त किए जाने की कई कार्रवाई हुई हैं। इनमें आगरा प्रशासन ने भूमाफिया की संपत्ति जब्त की है। मथुरा प्रशासन ने नेहरू नगर निवासी मनोज गोयल की संपत्ति जब्त की थी। उस पर रिफाइनरी से तेल चोरी का केस है।
20 से ज्यादा सटोरिये रडार पर
एसएसपी ने बताया कि जिन सटोरियों ने अपराध की कमाई से संपत्ति बनाई है, उन सभी पर कार्रवाई होगी। इनकी सूची तैयार की जा रही है। छत्ता थाना से दो साल पहले पकड़े गए सटोरियों की भी फाइल बन रही है। कमला नगर, ताजगंज, मंटोला, सिकंदरा के उन सटोरियों की संपत्ति भी जब्त होगी जिन पर गैंगस्टर एक्ट लगा है।