फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Satta King Shyam Bohra took SIM card on fake ID

सट्टा किंग श्याम बोहरा मामले में नया खुलासा, पुलिस भी चौंकी

Wed, 01 Aug 2018 12:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Updated Wed, 01 Aug 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
Satta King Shyam Bohra took SIM card on fake ID
जेल में बंद सट्टा किंग श्याम बोहरा ने फर्जी आईडी पर सिम कार्ड लिए थे। इसका खुलासा पुलिस की जांच में हुआ है, उसके खिलाफ और केस दर्ज किए जा सकते हैं। पुलिस इस पर विचार कर रही है।
विज्ञापन


उसका एक सिम दूसरे की आईडी पर मिला था। यह हाथरस के सब्जी विक्रेता की आईडी पर था। इस पर पुलिस जालसाजी का केस दर्ज कर चुकी है। नई जानकारी यह मिली थी कि उसके दो सिम कार्ड के लिए लगी आईडी दिल्ली की थीं।
विज्ञापन


दो टीम इसकी तसदीक के लिए भेजी गई थीं, इनमें जो नाम और पते दिए गए थे, वे फर्जी मिले। उधर, पुलिस अब उन लोगों के बारे में जानकारी कर रही है, जिन्होंने नोएडा के केस में श्याम बोहरा और उसके साथियों की जमानत ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनकी जमानत निरस्त करवाई जाएगी। ये लोग छत्ता थाना में दर्ज केस में फरार चल रहे हैं। इन सभी के खिलाफ भी गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अब उन लोगों की सूची बना रही है, जिन पर गैंगस्टर लगाया जाना है। 

इनमें श्याम बोहरा का परिवार  और सट्टे में उसके साथ काम करने वाले लोग शामिल हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। छत्ता थाना के प्रभारी निरीक्षक  का कहना है कि जल्द ही इन्हें पकड़ लिया जाएगा।

बीसी नहीं, सट्टे की ही बातचीत
कुछ लोगों ने एसएसपी अमित पाठक से मिलकर यह शिकायत की थी कि पुलिस ने श्याम बोहरा के मामले में अन्य आरोपी बनाने में जल्दबाजी की। ऐसे लोग भी आरोपी बना दिए गए जो श्याम बोहरा के साथ सट्टे में नहीं बल्कि बीसी ( कमेटी ) में जुड़े हैं। सीओ छत्ता रीतेश कुमार सिंह का कहना है कि केस सिर्फसट्टे की बातचीत के आधार पर दर्ज किया गया है। यही बात जांच में सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed