{"_id":"5b4cded84f1c1b35748b536c","slug":"satta-king-shyam-bohra-big-revealing-in-police-inquiry","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सट्टा किंग श्याम बोहरा का चौंकाने वाला खुलासा, इन खिलाड़ियों से जुड़े तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सट्टा किंग श्याम बोहरा का चौंकाने वाला खुलासा, इन खिलाड़ियों से जुड़े तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Updated Tue, 17 Jul 2018 01:58 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठ दिन की पुलिस रिमांड पर चल रहे सट्टा किंग श्याम के नेटवर्क को पुलिस जितना बड़ा सोच रही थी, वह उससे भी बड़ा निकला है। उसके रिश्ते मैच फिक्सरों से निकले हैं।
उसके साथ केस में नामजद जयपुर निवासी चक्रेश के बारे में उसने ही बताया कि वह 2013 में आईपीएल मैच फिक्सिंग में मुंबई में गिरफ्तार हुआ था। इस केस में राजस्थान रॉयल के तीन खिलाड़ी श्रीसंत, अंकित चंदेला और अंकित चव्हाण गिरफ्तार किए गए थे।
पुलिस अब चक्रेश की तलाश कर रही है। मुंबई और दिल्ली पुलिस से भी उसका रिकार्ड हासिल करने के लिए संपर्क किया गया है। चक्रेश श्याम बोहरा के नेटवर्क में शामिल है। यह शक पहले से ही था कि श्याम बोहरा सिर्फ सट्टा नहीं कराता है, बल्कि बुकियों के रैकेट में शामिल है।
विज्ञापन
उसका बेटे का दक्षिण अफ्रीका के एक क्रिकेटर के साथ फोटो वायरल हुआ था। श्याम बोहरा भी पिछले आईपीएल में एक खिलाड़ी से मुंबई में मिला था। उसकी मुलाकात शहर के ही एक सटोरिये ने करवाई थी।

पुलिस अब सभी तारों को जोड़ रही है। पुलिस ने श्याम बोहरा से रिमांड के तीसरे दिन चली पूछताछ के हवाले से बताया कि उसने चक्रेश के संबंध में जानकारी दी है। चक्रेश बड़ा बुकी है। 2013 के मैच फिक्सिंग केस में शामिल रहा है।
इस केस में दिल्ली और मुंबई में 13 बुकियों की गिरफ्तारी की गई थी। इनमें सुनील मूलचंदानी, सुनील भाटिया, याया मोहम्मद शामिल थे। कुछ बड़े़ नाम भी स्पॉट फिक्सिंग की साजिश में प्रकाश में आए थे।
ऐसे ही एक अभिनेता बिंदू दारा सिंह का था। इस पूरे रैकेट पर दिल्ली और मुंबई पुलिस पहले से काम कर चुकी है। आगरा पुलिस सारी जानकारी वहां की पुलिस से साझा करेगी।
श्याम बोहरा के संबंध मैच फिक्सिंग करने वाले रैकेट से मिले हैं। उसका साथी चक्रेश 2013 में मुंबई में गिरफ्तार किया गया था । इस पर आगे जांच चल रही है - रितेश कुमार, सीओ छत्ता।