फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Satta King shyam bohra acquitted police story which could not be proved in court

UP: सट्टा किंग श्याम बोहरा हुआ बरी, पुलिस की वो कहानी...जो कोर्ट में नहीं हो सकी साबित

Thu, 13 Feb 2025 08:43 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 13 Feb 2025 08:43 AM IST
सार

सट्टे का किंग कहे जाने वाले श्याम बोहरा को कोर्ट से बरी कर दिया गया है। पुलिस कोर्ट में मजबूत साक्ष्य पेश नहीं कर सकी, जिसका फायदा श्याम को मिला। 

 

विज्ञापन
Satta King shyam bohra acquitted police story which could not be proved in court
सट्टा किंग श्याम बोहरा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

धोखाधड़ी, हत्या का प्रयास, शासकीय कार्य में बाधा व अन्य धाराओं के केस में छत्ता पुलिस अदालत में सटोरिया श्याम बोहरा के खिलाफ ठोस साक्ष्य पेश नहीं कर सकी। एडीजे-10 काशी नाथ ने ताजगंज के पार्श्वनाथ पंचवटी कॉलोनी निवासी श्याम बोहरा को साक्ष्य के अभाव में बरी करने के आदेश दे दिए। 
विज्ञापन


थाना छत्ता में जुलाई 2018 को थानाध्यक्ष सुभाष सिंह कठेरिया ने मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया था कि क्रिकेट के अंतरराष्ट्रीय मैच और विश्व कप फुटबाल के मैचों में मोबाइल के माध्यम से बड़े स्तर पर लोगों को सट्टा खिलवाता है। सूचना मिली कि वाटर वर्क्स की तरफ से श्याम बोहरा आने वाला है। वह यमुना किनारा रोड पर पुलिस टीम के साथ पहुंच गए।
विज्ञापन

आरोपी श्याम बोहरा को रोकने की कोशिश की तो उसने जान से मारने की नीयत से पुलिसकर्मियों को गाड़ी से कुचलने की कोशिश की। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। उसके कब्जे से मोबाइल, गाड़ी और नकदी बरामद की थी। इसके बाद पुलिस ने धोखाधड़ी, हत्या का प्रयास ,शासकीय कार्य में बाधा व अन्य आरोपों में श्याम बोहरा को जेल भेजा था। 


 

श्याम बोहरा की गिरफ्तारी के बाद बनी थी सूची
श्याम बोहरा को पुलिस ने सट्टा माफिया बताया था। शहरभर में अभियान चलाया गया था। तत्कालीन एसएसपी अमित पाठक ने खुद कार्रवाई की समीक्षा की थी। मगर, विवेचक की घोर लापरवाही से वह बरी हो गया। 7 जुलाई 2018 को छत्ता पुलिस ने श्याम बोहरा को चेकिंग में यमुना किनारा मार्ग पर पकड़ा था। आरोप था कि उसने पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। इससे पूर्व उसे नोएडा में मैच पर सट्टा लगाते एसटीएफ ने एक ऑलीशान सोसाइटी के फ्लैट से पकड़ा था। छत्ता थाने में दर्ज मुकदमे में भी श्याम बोहरा को सटोरिया बताया था।

 
विज्ञापन

 फर्जी आधार कार्ड पर सिम लेने का आरोप
श्याम बोहरा पर फर्जी आधार कार्ड पर सिम लेने का आरोप लगा था। मगर, थाना छत्ता पुलिस अहम साक्ष्य नहीं जुटा सकी। उस समय उसके मोबाइल से नंबर निकालकर दर्जनों लोगों की सूची जारी की थी। कार्रवाई का भय दिखाकर पुलिस लोगों को बयान के लिए बुलाती थी। श्याम बोहरा और अन्य के खिलाफ चार्जशीट पेश करने के बाद भी विवेचना प्रचलित रखी गई थी। श्याम बोहरा के मोबाइल में रिकार्डिंग मिली थी। कई लोगों को आवाज के सैंपल लेने के लिए लखनऊ तक ले जाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed