फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Satta Ka Sangram: BJP workers counted achievements of government In Agra opposition leaders asked questions

सत्ता का संग्राम: ताजनगरी में भाजपाइयों ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां... तो विपक्ष ने दागे सवाल, देखें वीडियो

Wed, 17 Apr 2024 05:13 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 17 Apr 2024 05:13 PM IST
सार

Lok Sabha Election: अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' यूपी के आगरा जिला पहुंचा है। यहां बुधवार शाम 5 बजे संजय प्लेस स्थित शहीद स्मारक पार्क में विभिन्न पार्टियों के नेताओं से चुनावी चर्चा हुई। इस दौरान उनके बीच एक-दूसरे की पार्टी और विचारधारा के प्रति जुबानी जंग चली। आगे पढ़ें और जानें किसने क्या कहा? 

विज्ञापन
Satta Ka Sangram: BJP workers counted achievements of government In Agra opposition leaders asked questions
Agra Loksabha Seat से नेताओं की चुनावी चौपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इन दिनों लोकसभा चुनाव 2024 का खुमार पार्टियों और नेताओं में तो चढ़ा ही है, जनता भी इसमें खूब रुचि ले रही है। एक तरफ नेता खुद की पार्टी को दूसरी पार्टी से बेहतर बता रहे हैं, तो दूसरी ओर जनता उनका आकलन करने में लगी है। जनता की बात जानने और नेताओं की बात जनता तक पहुंचाने के लिए अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' भ्रमण पर है।   

विज्ञापन


बुधवार को यह रथ आगरा जिला पहुंचा। यहां शाम 5 बजे नेताओं से चर्चा का दौर जारी हुआ तो भीड़ लगने लगी। जहां नेता एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करते रहे, वहीं आमजन उनको सुनकर उनकी प्राथमिकताओं पर गौर करते रहे। अपनी-अपनी पार्टी का प्रतिनिधित्व कर रहे नेताओं ने बड़ी ही सफाई से अपने जवाब दिए। इसके अलावा विपक्षी प्रतिनिधि के सामने सवाल भी दागे।   

विज्ञापन

भाजपाइयों ने गिनाईं उपलब्धियां... विपक्ष ने दागे सवाल

चुनावी चर्चा के दौरान भाजपा के पक्षधर ने सरकार की योजनाएं गिनाईं। फ्री राशन, आयुष्मान कार्ड योजना, घरेलू गैस सिलेंडर सहित कई अन्य योजनाओं को बढ़चढ़कर रखा। वहीं विपक्ष के पक्षधर ने गैस सिलेंडर की महंगाई, शिक्षा माफिया द्वारा पढ़ाई के नाम पर मनमानी उगाही, रोजगार, भ्रष्टाचार सहित कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed