{"_id":"6686881250b490693d04d97e","slug":"satsang-program-of-sakar-hari-cancelled-who-proposed-at-veerai-square-in-agra-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: वीरई चौराहे पर प्रस्तावित साकार हरि का सत्संग कार्यक्रम निरस्त, 15 हजार लोगों के आने का जताया था अनुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: वीरई चौराहे पर प्रस्तावित साकार हरि का सत्संग कार्यक्रम निरस्त, 15 हजार लोगों के आने का जताया था अनुमान
Thu, 04 Jul 2024 05:01 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज डेस्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज डेस्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 04 Jul 2024 05:01 PM IST
सार
वीरई चौराहे पर प्रस्तावित साकार हरि का सत्संग कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया है। पदाधिकारियों ने इसमें 15 हजार लोगों के आने का अनुमान जताया था।
विज्ञापन
साकार हरि बाबा
- फोटो : Facebook/Narayan sakar Hari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में भी सत्संग के कार्यक्रम प्रस्तावित थे। हाथरस घटना के बाद पुलिस ने यहां के कार्यक्रम निरस्त कर दिए हैं। ग्वालियर हाईवे स्थित वीरई चौराहे पर बृहस्पतिवार को प्रस्तावित साकार हरि का सत्संग कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया है। इसके अलावा शास्त्रीपुरम के सोनारी गांव में 13 जुलाई को सत्संग होना था। वह भी निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
वीरई में भोले बाबा का 4 जुलाई से सत्संग होना था। पंडाल आदि की तैयारियां हो रही थीं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि कार्यक्रम संयोजकों ने अनुमति ले ली थी, लेकिन हाथरस में हादसे के बाद कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
सैंया में होने वाले सत्संग के लिए पदाधिकारियों ने 12 से 15 हजार लोगों के आने का अनुमान जताया था। मगर, अब पुलिस अधिकारियों को लग रहा है कि इससे अधिक लोग आते। डीसीपी पश्मिची जोन सोनम कुमार ने बताया कि सत्संग की अनुमति को निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
पंडाल भी हटा दिया गया है। यहां आयोजन 11 जुलाई तक चलना था। 12 से 15 हजार लोगों के अनुमान की बात कही गई थी। इसी तरह सिकंदरा स्थित सुनारी गांव में 13 से 23 जुलाई तक होना था। यहां की भी अनुमति को निरस्त कर दिया गया।