{"_id":"60461d5a8ebc3e5912313b39","slug":"sas-bahu-ki-ladai-reach-in-family-counseling-center","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"काउंसलर ने कराया गलती का अहसास: बहू ने सास के पैर छूकर मांगी माफी तो मिट गईं दूरियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काउंसलर ने कराया गलती का अहसास: बहू ने सास के पैर छूकर मांगी माफी तो मिट गईं दूरियां
Tue, 09 Mar 2021 12:07 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 09 Mar 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
बहू को सास के ताने मारने की आदत बुरी लगती थी। वहीं सास को बहू का व्यवहार पसंद नहीं आता था। दोनों के बीच बात इतनी बढ़ी कि बहू मायके चली गई। पुलिस से शिकायत करके सास पर उत्पीड़न के आरोप लगा दिए। मामला परिवार परामर्श केंद्र में आया। सास और बहू को आमने-सामने बैठाकर समझौते की कवायद हुई। काउंसलर ने दोनों को गलती का अहसास कराया। इसके बाद बहू ने सास के पैर छूकर बीच की दूरियों को मिटा दिया।
आगरा में डबल मर्डर से सनसनी: घर में घुसकर मां-बेटी की बेरहमी से हत्या, आरोपी युवक फरार
ताजगंज क्षेत्र की रहने वाली युवती की शादी को पांच साल हुए हैं। उनके एक बच्चा भी है। छह महीने पहले युवती का सास से विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि कहासुनी होने लगी। इस पर वह मायके चली गई। बाद में उसने पुलिस से शिकायत कर दी। इसमें दहेज उत्पीड़न के आरोप लगाए। मामला परिवार परामर्श केंद्र में भेजा गया। रविवार को पति-पत्नी और सास काउंसलर के सामने पहुंचे।
विज्ञापन
बहू अच्छा बर्ताव करे
सास का कहना था कि बहू उसका सम्मान नहीं करती है। वह यही चाहती हैं कि बहू अच्छा बर्ताव करे। जबकि बहू का कहना था कि सास उसे बात-बात पर ताना देती है। उसके हर काम में कमी निकालती हैं। काउंसलर ने बहू से कहा कि एक समय आएगा, जब वह भी सास बन जाएगी। सवाल किया कि तब वह क्या अपनी बहू से इसी तरह के व्यवहार की अपेक्षा करेगी। इस पर बहू को गलती का अहसास हुआ।

Trending Videos
उसने पुलिस के सामने सास के पैर छूकर माफी मांगी। काउंसलर ने सास को भी समझाया। कहा कि बहू के साथ अपना व्यवहार बदलें। वह अपना घर छोड़कर आई है। इस पर दोनों की दूरिया मिट गईं। इसके बाद परिवार साथ गया। परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी कमर सुल्ताना ने बताया कि रविवार को 30 जोड़ों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया था। आठ पति-पत्नी आए। सात में सुलह हो गई। एक जोड़े को अगली तारीख पर बुलाया गया है।