फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Double murder in Agra mother and daughter stabbed to death 

आगरा में डबल मर्डर से सनसनी: घर में घुसकर मां-बेटी की बेरहमी से हत्या, आरोपी युवक फरार

Mon, 08 Mar 2021 09:56 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 08 Mar 2021 09:56 AM IST
सार

  • गांव के ही युवक ने दिया दोहरे हत्याकांड को अंजाम
  • मां-बेटी पर चाकू से किए कई वार, दो सप्ताह पूर्व हुई थी युवती की सगाई
  • बचाने आई युवती की भाभी को किया घायल

विज्ञापन
Double murder in Agra mother and daughter stabbed to death 
कामिनी और उसकी मां शारदा देवी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में बाह तहसील के जरार स्थित हवेली मोहल्ले में रविवार रात को एकतरफा प्यार में युवक गोविंद ने 16 वर्षीय कामिनी और उसकी मां शारदा देवी (45) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। चीखपुकार सुनकर बचाने आई कामिनी की भाभी रेखा पर भी चाकू से वार किया।

विज्ञापन


उन्होंने अपने बच्चे के साथ कमरे में बंद होकर जान बचाई। मां-बेटी की हत्या के बाद आरोपी भाग निकला। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दो महिलाओं की हत्या की सूचना से हड़कंप मच गया। आईजी ए. सतीश गणेश और एसएसपी बबलू कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आरोपी की धरपकड़ के लिए पांच टीमें बनाई गई हैं।
विज्ञापन


जरार निवासी शारदा देवी की बेटी कामिनी 11वीं कक्षा की छात्रा थी। आरोप है कि गोविंद एक साल से कामिनी के पीछे पड़ा हुआ था। थाना बाह के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार के मुताबिक 20 दिन पहले कामिनी का रिश्ता तय हुआ था। दो साल बाद उसकी शादी तय हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Double murder in Agra mother and daughter stabbed to death 
घटनास्थल पर आईजी, एसएसपी व अन्य पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
रविवार रात को शारदा देवी और कामिनी घर में टिनशेड के नीचे अलग-अलग चारपाई पर सो रहीं थीं। बेटे राहुल की पत्नी रेखा पांच माह के बेटे सार्थक के साथ अपने कमरे में थी। राहुल काम करने दिल्ली गया था। शारदा का दूसरा बेटा मनीष मोहल्ले में रहने वाले चाचा गनेश सविता के घर पर सोने गया था।

रविवार-सोमवार की मध्यरात्रि करीब पौने तीन बजे गोविंद छत के रास्ते से घर में घुसा। पहले शारदा की गर्दन पर वार किए। उनकी चीख सुनकर कामिनी जागी। इस पर कामिनी पर भी ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए। गर्दन, बाजू पर प्रहार किए। लहूलुहान हालत में कामिनी दरवाजे की तरफ भागी। शारदा देवी भी दरवाजे पर आकर गिर गईं। वहीं कामिनी घर से 20 कदम की दूरी पर लड़खड़ाते हुए गिर गई।

भाभी ने धक्का देकर बचाई जान
उधर, चीखपुकार सुनकर बहू रेखा आई तो गोविंद ने उनकी भी गर्दन पर वार किया। मगर, रेखा आरोपी को धक्का देकर कमरे में बंद होकर छिप गई। कामिनी की चीख सुनकर मोहल्ले के लोग आ गए। इस पर आरोपी छत से खाली प्लाट में कूदकर भाग निकला। लोगों की सूचना पर 15 मिनट बाद पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी की तलाश की, लेकिन घर में नहीं मिला। पुलिस ने उसके पिता को हिरासत में ले लिया। सोमवार सुबह छह बजे आईजी रेंज ए सतीश गणेश और एसएसपी बबलू कुमार पहुंच गए। फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने साक्ष्य इकट्ठे किए।

आईजी रेंज सतीश गणेश ने बताया कि गोविंद नाम के युवक ने वारदात को अंजाम दिया है। युवक किशोरी से एकतरफा प्यार करता था। पांच टीमें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed