फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Saraf grabbed seven lakhs in the name of making jewelery agra crime news

Agra: जेवरात बनाने के नाम पर सराफ ने हड़पे सात लाख, दर्ज हुआ मुकदमा  

Sun, 05 Jun 2022 08:04 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 05 Jun 2022 08:04 PM IST
सार

सेवानिवृत्त शिक्षिका ने एसएसपी से शिकायत की है कि एक सराफा ने जेवर बनाने के नाम पर उनके सात लाख रुपये हड़प लिए।  एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
 

विज्ञापन
Saraf grabbed seven lakhs in the name of making jewelery agra crime news
सोने के आभूषण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना सिकंदरा में एक सराफ के खिलाफ धोखाधड़ी, धन हड़पने, गालीगलौज और जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप लगाया गया है कि सराफ ने जेवरात बनाने के लिए सात लाख रुपये लिए। मगर, न जेवरात बनाए और न ही रकम वापस की। पीड़ित को धमकी देकर भगा दिया।

विज्ञापन


मुकदमा गणपति आशियाना निवासी श्रीमती बिंदू ने लिखाया है। वह एक विद्यालय से सेवानिवृत्त शिक्षिका हैं। उनके पति भी अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उन्होंने एसएसपी से शिकायत की थी। इसमें कहा कि वर्ष 2016 में उन्होंने कारगिल स्थित एक दुकान के संचालक सराफ योगेंद्र कुमार को सात लाख रुपये दिए थे। इस रकम से जेवरात बनाने को कहा था। 

विज्ञापन

चेक से किया था भुगतान 

आधी से ज्यादा रकम का भुगतान चेक से किया था। मगर, सराफ ने जेवरात बनाकर नहीं दिए। इसके लिए बार-बार कहने पर भी नहीं माना। बाद में सराफ ने रकम के चेक दे दिए, जोकि बैंक में लगाने पर बाउंस हो गए। 12 मई को वह सराफ के पास रकम मांगने  गईं। आरोप है कि सराफ ने धमकी देकर भगा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच कर रही पुलिस 

 थाना सिकंदरा पुलिस का कहना है कि साक्ष्य संकलन किया जा रहा है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed