फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   saraf comes on road, highway jam

सड़क पर उतरे सराफ, र्हाईवे जाम

Sun, 27 Mar 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 27 Mar 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
saraf comes on road, highway jam
सराफा हड़ताल - फोटो : अमर उजाला आगरा
आभूषणों पर एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सराफा व्यापारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल के 25वें दिन हाईवे जाम किया। झरना नाला के पास कुबेरपुर में प्रदर्शन के बाद रेल रोकने का ऐलान भी किया है।
विज्ञापन

शनिवार को व्यापारियों ने किनारी बाजार तिराहे पर धरना दिया। वहां से व्यापारियों ने वाहन रैली निकाली जो रावतपाड़ा, दरेसी, यमुना किनारा, अंबेडकर पुल, एत्माददौला, नुनिहाई, शाहदरा और छलेसर होते हुए कुबेरपुर बेस्ट प्राइस मॉल के सामने पहुंची। वहां व्यापारियों ने राजेश पायलट के नेतृत्व में नेशनल हाईवे-2 पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

दोपहर में एक्सप्रेस वे से ताजमहल देखने आने वाले पर्यटक इस जाम में फंस गए। आधा घंटे तक जाम लगने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगीं तो इसे खुलवाने एएसपी अभिषेक सिंह पहुंच गए। सराफा व्यापारियों से बात की।  प्रदर्शन के दौरान मोहन लाल अग्रवाल, देवेंद्र दौनेरिया, दिनेश, गोविंद, किशोर गुप्ता, जगदीप कपूर, जितेंद्र कपूर, राजेंद्र खेरली, सुनील वर्मा, अनिल नागवानी, विनोद जौहरी, पीसी नरवार आदि मौजूद रहे। सचिव देवेंद्र गोयल के मुताबिक, 27 मार्च को सुबह 11:30 बजे सराफा व्यापारी एमजी रोड पर दीनदयाल आनंद कुमार चांदी शोरूम के सामने धरना देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को रेल रोकेंगे व्यापारी
शनिवार दोपहर में हाईवे जाम करने के बाद सराफा व्यापारी सोमवार को रेल रोकने की तैयारी में लग गए हैं। एक्साइज ड्यूटी आंदोलन में दक्षिण भारतीय सराफा यूनियनों के अलग हो जाने के बाद उत्तर प्रदेश और पड़ोसी राज्यों के सराफा व्यापारी आंदोलन को धारदार बनाने की मुहिम में जुट गए हैं। एक अप्रैल तक उन्होंने अनिश्चितकालीन बंदी तय कर रखी है। उससे पहले वह रेल रोकने से लेकर जनप्रतिनिधियों के घेराव तक के कदम उठाएंगे।

‘वापस हो आभूषण से उत्पाद शुल्क’
 टैक्सेशन बार एसोसिएशन पूर्व अध्यक्ष किशन चंद जैन ने ज्वेलरी निर्माताओं की उत्पाद शुल्क वापसी की मांग का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार उत्पाद शुल्क की जगह सोने के आयात पर लगने वाले शुल्क में वृद्धि करके अपने राजस्व की पूर्ति कर सकती है। मोदी सरकार द्वारा लाहिड़ी कमेटी का गठन धोखा है। भाजपा ने 2012 में ज्वेलरी निर्माताओं का समर्थन किया था, लेकिन अब वही 25 दिनों से चल रहे आंदोलन में उनके साथ छल कर रही है।


स्वर्णकारों ने सांसद को सौंपा ज्ञापन
 स्वर्ण आभूषणों पर एक्साइज ड्यूटी लगाए जाने के विरोध में शनिवार को अखिल भारतीय श्री माथुर/माहौर क्षत्रिय स्वर्णकार महासभा ने सांसद चौधरी बाबूलाल को ज्ञापन दिया। जयपुर हाउस स्थित सांसद के निवास पर पहुंचे स्वर्णकारों ने उनके माध्यम से केंद्र सरकार से एक्साइज ड्यूटी हटाने की मांग की। इस दौरान उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह वर्मा, भूपेंद्र वर्मा, श्याम सिंह वर्मा, राजेश वर्मा, गोपाल वर्मा, विष्णु वर्मा, सतीश वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed