{"_id":"5d20b3268ebc3e6c9a25be5f","slug":"sapna-chaudhary-will-perform-in-up-government-program-in-mathura","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: भाजपा में शामिल सपना चौधरी मथुरा में बिखेरेंगी जलवा, पुलिस ने किए कड़े बंदोबस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: भाजपा में शामिल सपना चौधरी मथुरा में बिखेरेंगी जलवा, पुलिस ने किए कड़े बंदोबस्त
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 07 Jul 2019 07:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
डांसर सपना चौधरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाली हरियाणवी डांसर सपना चौधरी आज मथुरा में अपना जलवा बिखेरेंगी। उत्तर प्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग के कार्यक्रम में आज हरियाणवी डांसर सपना चौधरी शाम को 'बरखा बहार' कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देंगी। यह कार्यक्रम मथुरा के अनाज मंडी परिसर में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में भारी भीड़ उमड़ने का अनुमान लगाया जा रहा है। पुलिस ने भीड़ से निपटने के लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग की है, वहीं चप्पे-पच्चे पर पुलिस बल तैनात रहेगा।
2 of 5
डांसर सपना चौधरी
संस्कृति विभाग अनाज मंडी परिसर में एक शाम ब्रजभूमि के नाम से रविवार को बरखा बहार कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। रविवार को शाम सात बजे से रागनी कार्यक्रम होगा। नोएडा के रागनी गायक ब्रह्म पाल नागर जहां गीत गुनगुनाएं तो हरियाणा की कलाकार सपना चौधरी अपने डांस से जलवे बिखेरेंगी।
3 of 5
डांसर सपना चौधरी
बरखा बहार कार्यक्रम की तैयारियां में प्रशासन शनिवार को दिनभर जुटा रहा। कार्यक्रम स्थल पर प्रशासनिक अधिकारी एवं जिला पंचायत सदस्य नरदेव चौधरी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ तैयारियों का जायजा लेते रहे। पुलिस अधिकारी सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर दिनभर माथापच्ची करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
डांसर सपना चौधरी
कार्यक्रम में सपना चौधरी के आने के चलते भारी भीड़ उमड़ेगी। इसको व्यवस्थित करने के लिए कार्यक्रम स्थल पर जगह-जगह बैरीकेडिंग की है। सुरक्षा की दृष्टि से बैठने के लिए कुर्सी नहीं बिछाई गई हैं। पूरे कार्यक्रम स्थल को होर्डिंग-बैनरों से पाट दिया गया है।
विज्ञापन
5 of 5
सपना चौधरी
कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए विशिष्ट लोगों को पास बनाने का काम दिनभर थाने में चला। सर्किल समेत जनपद के कई थानों की पुलिस बल कार्यक्रम स्थल पर तैनात किया जाएगा। वहीं, प्रशासन द्वारा कार्यक्रम की अनुमति दिए जाने के बाद सफल आयोजन के बाद ही चैन आएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।