फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sapa aggitation

स्कूटर में आग लगाने पर सपा शहर उपाध्यक्ष सहित दस के खिलाफ मुकदमा

Sat, 09 Oct 2021 02:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
sapa aggitation
आगरा। पेट्रोल सौ के पार होने पर ताजनगरी में शुक्रवार को सपाइयों को प्रदर्शन भारी पड़ गया। देर रात थाना रकाबगंज में मुकदमा दर्ज किया गया। इसमें महामारी अधिनियम और धारा 144 के उल्लंघन की धारा लगाई गई है। इसमें सपा शहर उपाध्यक्ष रिजवानुद्दीन सहित दस को नामजद किया गया।
विज्ञापन

सीओ सदर राजीव कुमार ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने स्कूटर में आग लगाई। इससे यातायात बाधित हुआ। प्रदूषण भी हुआ। स्कूटर किसका है, यह पता किया जा रहा है। इसके लिए आरटीओ से जानकारी ली जाएगी। अगर, स्कूटर प्रदर्शनकारियों में से किसी का नहीं हुआ तो मुकदमे में आगजनी की धारा की वृद्धि की जाएगी। प्रदूषण के मामले में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से अलग से कार्रवाई कराई जाएगी। जहां आग लगाई गई, वो नगर निगम की जगह थी। इसलिए नगर निगम से भी रिपोर्ट ली जाएगी। स्कूटर को भी कब्जे में लिया गया है। मुकदमा पुलिस की ओर से लिखाया गया है। उधर, कुछ लोगों का कहना है कि सोशल मीडिया पर प्रदर्शन की जानकारी पहले से थी। इसके बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed