फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sant dies after snake bite then reletive saw dreams and digs grave after 6 days

Agra: दफन किए संत को जिंदा बताकर निकालने की कोशिश, पुलिस ने रोका

Fri, 05 Aug 2022 01:02 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 05 Aug 2022 01:02 PM IST
सार

लोग संत को समाधि से निकालने का प्रयास करने लगे, तो गांववालों की भी भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समाधि खुदाई करने की अनुमति नहीं दी।
 

विज्ञापन
Sant dies after snake bite then reletive saw dreams and digs grave after 6 days
संत की समाधि के पास जुटी लोगों को भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में थाना पिढ़ौरा के गांव जोर में 6 दिन पूर्व सर्पदंश से झगोली वाली माता मंदिर पर रहने वाले संत राघवानंद की मौत हो गई थी। उनका शव मंदिर परिसर के पास ही दफना दिया गया था। शुक्रवार की सुबह राजस्थान के एक संत के साथ परिजन व अन्य लोग पहुंचे। संत के जिंदा होने का सपना आना बताकर दफन किए गए शव को निकालने की कोशिश करने लगे। जानकारी होने पर सीओ पिनाहट पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे और लोगों को समझाकर समाधि की खुदाई नहीं करने दी।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक संत राघवानंद 31 जुलाई को जोर गांव में निकले सांप को पकड़ने गए थे। वहीं सर्पदंश से उनकी मौत हो गई थी। शव को मंदिर परिसर के पास ही लोगों ने दफन कर दिया था। 6 दिन बाद शुक्रवार को संत के पिता जसपाल सिंह उर्फ प्रकाशानंद अन्य परिजन, सुंदरगढ़, राजस्थान स्थित शक्ति आश्रम के संत संतोष ब्रह्मचारी और अनुयायियों के साथ आश्रम पर पहुंचे।
विज्ञापन


लोग संत को समाधि से निकालने का प्रयास करने लगे, तो गांववालों की भी भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समाधि खुदाई करने की अनुमति नहीं दी। पिता ने लोगों को बताया कि दो दिन पूर्व उन्हें राघवानंद ने सपने में आकर कहा था कि वे अभी जिंदा हैं। उन्हें मृत समझकर लोगों ने जमीन में दफना दिया है। सीओ पिनाहट अमरदीप पाल ने बताया कि बिना अनुमति के खुदाई नहीं कर सकते हैं। मौके पर उन्होंने पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया। हालांकि देर शाम तक लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed