{"_id":"683b47d4ccc818b1660c30d5","slug":"sanskrit-talent-search-exam-will-be-held-at-one-center-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-132612-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: एक केंद्र पर होगी संस्कृत प्रतिभा खोज परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: एक केंद्र पर होगी संस्कृत प्रतिभा खोज परीक्षा
Sat, 31 May 2025 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 31 May 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। संस्कृत भाषा के प्रति छात्रों का रुझान बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के लिए आवेदन की अंतिम तिथि अब 25 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। पहले यह तिथि 20 मई निर्धारित थी, लेकिन कम संख्या में आवेदन प्राप्त होने के कारण यह निर्णय लिया गया है।
इस प्रतियोगिता में कक्षा छह से परास्नातक तक के छात्र-छात्राएं हिस्सा ले सकते हैं। यह प्रतियोगिता राज्य स्तर तक आयोजित की जाएगी, जिसमें पहले तीन स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को मंडल स्तर पर और मंडल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।
प्रतियोगिता में शासकीय एवं सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय, माध्यमिक संस्कृत विद्यालय एवं महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं शामिल हो सकते हैं। इसके अतिरिक्त, शासकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, वित्तविहीन, सीबीएसई, संस्कृत बोर्ड, नवोदय और केंद्रीय विद्यालय के छात्र-छात्राएं भी इसमें भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन
जिले में प्रतियोगिता के लिए नगला कटीला के गुरुकुल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। गुरुकुल के प्रधानाचार्य लोकेंद्र देव आर्य को नोडल प्रभारी और आर्ष गुरुकुल देवरी प्रहलादपुर के प्रधानाचार्य अशोक कुमार को सह नोडल प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) पीके मौर्य ने बताया कि संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता की आवेदन तिथि बढ़ा दी गई है और सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं।