फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sanrekh Chawrasia and Shruti Chauhan won the Under-17 mixed doubles event

Agra News: अंडर-17 मिश्रित युगल में संरेख चौरसिया और श्रुति चौहान विजेता

Mon, 06 Oct 2025 02:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 06 Oct 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Sanrekh Chawrasia and Shruti Chauhan won the Under-17 mixed doubles event
आगरा। सिकंदरा स्थित अकादमी में रविवार को यूपी स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप का समापन हो गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया एवं विशिष्ट अतिथि जिला जज आगरा महेश नौटियाल ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। 10 में से 8 वर्गों में आगरा के बच्चों ने पदक हासिल किया।
विज्ञापन


अंडर-17 मिश्रित युगल में संरेख चौरसिया और श्रुति चौहान ने आर्यन भट्ट और दिव्यांशी गौतम को हराया। अंडर-17 बालिका एकल में दिव्यांशी गौतम ने कुहू को हराया। अंडर-17 बालक एकल में सार्थक सोम ने प्रखर तिवारी को हराया। अंडर-15 बालिका युगल में अग्रिम सिंह और संघमित्र गौतम ने भूमि राणा और सौम्या सिंह को हराया। अंडर-15 बालक युगल में अंकुर प्रताप और अतीक अहमद ने प्रखर जैन और शुभम सोलंकी को हराया।
विज्ञापन


अंडर-15 मिश्रित युगल में प्रखर जैन और संघमित्र गौतम ने अनुज चावला और अरुणिमा यादव को हराया। अंडर-15 बालिका एकल में अग्रिम सिंह ने कुहू को हराया। अंडर-15 बालक एकल में शुभम सोलंकी ने अतीक अहमद को हराया। इस दौरान जिला बैडमिंटन संघ के चेयरमैन विनोद सीतलानी, संघ सचिव राहुल पालीवाल, अकादमी निर्देशक अविनाश चौधरी, अकादमी संचालक प्रवीण अग्रवाल, संघ संयुक्त सचिव नंदी रावत, आसिफ अली, पवन मंगल, लव गोयल, अनुभव सक्सेना, आदित्य व्यास, मयंक जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed