{"_id":"5debe7488ebc3e1c096524ac","slug":"sanmvida-mainpuri-news-agr4189683138","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविदा कर्मचारियों को काम के बदले अब कौन देगा मानदेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविदा कर्मचारियों को काम के बदले अब कौन देगा मानदेय
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला अस्पताल मेें तैनात संविदा कर्मचारियों की सेवाओं के संबंध में शनिवार को भी कोई फैसला नहीं हो सका। सेवा समाप्त होने के बाद भी कर्मचारियों से काम कराया जा रहा है। लेकिन उनको मानदेय कौन देगा इसका किसी को कुछ पता नहीं है।
जिला अस्पताल में तैनात टीएनएम संविदा कर्मचारियों की सेवाएं 30 नवंबर को ही समाप्त कर दी गई हैं। उनकी सेवा विस्तार के लिए सीएमओ व सीएमएस ने महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य को पत्र लिखा था। लेकिन इसके बाद भी कोई हल नहीं निकल सका। जिला अस्पताल में काम करने आ रहे संविदा कर्मचारियों से पिछले एक काम कराने के बाद भी हस्ताक्षर नहीं कराए जा रहे थे। लेकिन शनिवार को जब जानकारी मिली कि जिलाधिकारी अस्पताल का निरीक्षण करने आ रहे हैं तो संविदा कर्मचारियों से आनन-फानन में एक सादा कागज पर हस्ताक्षर कराए गए। अन्य जनपद में टीएनएम के संविदा कर्मचारियों की संविदा 31 दिसंबर तक बहाल हो चुकी है। जनपद में संविदा बहाल न किए जाने से कर्मचारियों में आक्रोश है
संविदा विस्तार के लिए पत्र लिखा गया है। उम्मीद है कि शीघ्र विभाग अनुमति प्रदान कर देगा।
डॉ. आरके सागर सीएमएस