फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sankalp bus service start in eastern uttar pradesh

योगी राज में पूर्वी उत्तर प्रदेश में ही घूम रही परिवहन निगम की 'गाड़ी' इन क्षेत्र को किया नजरअंदाज

Wed, 28 Mar 2018 04:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Wed, 28 Mar 2018 04:48 PM IST
विज्ञापन
sankalp bus service start in eastern uttar pradesh
उत्तर प्रदेश परिवहन - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सूबे का मुखिया बनते ही उप्र राज्य परिवहन निगम पूर्वी उत्तर प्रदेश पर मेहरबान है। विभाग लगातार वहां के शहरों को बेहतर परिवहन व्यवस्था मुहैया कराने में जुटा है। 
विज्ञापन


शताब्दी, जनरथ, स्केनिया जैसी बसों की सेवा के बाद अंत्योदय/संकल्प बस सेवा का लाभ भी गोरखपुर, बनारस और लखनऊ को दिया गया है। जबकि आगरा परिक्षेत्र के यात्री इस सेवा का लाभ पाने से अभी भी वंचित हैं।  
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में भाजपा के घोषणा पत्र में शामिल अंत्योदय बस योजना के तहत 25 सितंबर से प्रदेशभर में सस्ती दरों पर बसों की सेवा शुरू की जानी थी। इसके  तहत आगरा परिक्षेत्र को भी 50 से अधिक बसें मिलनी थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

sankalp bus service start in eastern uttar pradesh
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर, लखनऊ, बनारस परिक्षेत्र में तो इन बसों की सेवा 25 सितंबर से शुरू कर दी गई। आगरा परिक्षेत्र को नवंबर तक बसें देने की बात कही गई, लेकिन अभी तक यह बसें यहां नहीं मिली हैं। 

विभागीय सूत्रों के अनुसार आगरा परिक्षेत्र के लिए भी बसों की मांग की गई थी। इनके लिए रूटों का भी निर्धारण कर लिया गया लेकिन अभी तक शासन की ओर से बस दिए जाने के संबंध में कोई सूचना नहीं मिली है। 

गौरतलब है कि इन बसों को पूर्व की सपा सरकार द्वारा चलाई गई लोहिया बस सेवा की तर्ज पर चलाया जाना है। इनमें यात्रियों को सामान्य बसों की अपेक्षा किराए में 30 प्रतिशत की छूट मिलेगी। 

यह बसें आसपास के शहर और देहात के क्षेत्रों के बीच सेतु का काम करतीं। इन्हें आगरा से बाह, अलीगढ़, मथुरा, फीरोजाबाद, एटा और इटावा के रूट पर चलाया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed