फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sanjay set fire to house nephew of MP Ramshankar Katheria

आग लगाकर ‘मौत का तमाशा’ देखने आया था संजय, इन धाराओं में केस दर्ज

Thu, 27 Sep 2018 10:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Thu, 27 Sep 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
Sanjay set fire to house nephew of MP Ramshankar Katheria
सांसद की भतीजी के घर में लगी आग। इनसेट में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

आगरा में एससी आयोग के अध्यक्ष और सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया की भतीजी उमा कठेरिया और उसके ससुरालीजनों को जिंदा जलाने की कोशिश करने का आरोपी संजय शर्मा उर्फ कालू मौके से ही पकड़ा गया। वह कोठी में आग लगाने के बाद जिंदा जलते लोगों की चीखें सुनने के लिए आया था। 

विज्ञापन


तब तक सीसीटीवी से उसकी पहचान हो चुकी थी। उसे मौके से ही पकड़ लिया  गया। संजय शर्मा आग लगाने के बाद अपने घर नहीं गया था। आसपास ही घूम रहा था, उसे नहीं मालूम था कि कोठी के सामने रहने वाले मयंक के घर के बाहर जो कैमरे लगे हैं, उसमें उसका अपराध कैद हो चुका है। 
विज्ञापन


आग की लपटों से घिरी कोठी से निकलने के बाद कमल कठेरिया ने सीसीटीवी फुटेज देखी थी। तब तक पुलिस आ चुकी थी। कमल ने पुलिस को बता दिया था कि फुटेज में नजर आ रहा शख्स संजय शर्मा है। उधर कोठी के बाहर काफी भीड़ पहुंच चुकी थी। लोग आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Sanjay set fire to house nephew of MP Ramshankar Katheria
भाजपा सांसद रामशंकर कठेरिया और एसएसपी अमित पाठक मौके पर पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला

दमकल भी आ चुकी थी। तभी संजय शर्मा पहुंचा। वह कोठी के गेट के सामने खड़ा हुआ। लपटों को देख रहा था। तभी कमल की नजर उस पर पड़ी। वह चिल्लाया, इसी ने आग लगाई है। लोग उसे पकड़ने के लिए दौड़े। वह भागने लगा। पुलिस ने उसे पकड़ लिया और सिकंदरा थाने ले गई।

मेकेनिकल इंजीनियर है आरोपी

आरोपी संजय शर्मा उर्फ कालू मेकेनिकल इंजीनियर है। वह मूलरूप से शाहगंज के पथौली का रहने वाला है। फिलहाल आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर छह में रहता है। वह नगर निगम और एडीए में ठेकेदार है, उसके पार्टनर भी हैं। इनके साथ ठेके लेता है।

तीन लाख न मिलने पर बौखला गया था

पुलिस ने आरोपी संजय शर्मा से लंबी पूछताछ की है। इसके हवाले से पुलिस ने बताया कि संजय शौकीन मिजाज है। पैसा पानी की तरह बहाता है। उसने शौक पूरे करने के लिए ही कठेरिया से तीन लाख रुपये लिए थे। इसके बाद देने के लिए तैयार नहीं था। दबाव पड़ा तो थोड़े- थोड़े करके कई किस्तों में दिए। इसमें लंबा समय लगा। इसके बाद कमल ने उससे हाथ जोड़ लिए। 

वह और पैसे उधार चाहता था। कमल ने मना कर दिया। उस पर संजय गुंडई पर उतर आया। दबाव बनाने लगा। धमकी देने लगा कि पैसा नहीं दिया तो अच्छा परिणाम नहीं होगा। इसी पर कमल और संजय में कहासुनी हुई। कमल ने कह दिया कि वह किसी कीमत पर पैसा नहीं देगा। 

संजय धमकी देकर गया था कि इसका नतीजा जल्द ही भुगतना होगा। वह बौखला गया था, उसे लगा कि उसकी बेइज्जती हुई है। इसका बदला लेने के लिए उसने यह कांड कर दिया।

छह धाराओं और एससी-एसटी एक्ट में दर्ज हुआ केस

Sanjay set fire to house nephew of MP Ramshankar Katheria
आग में झुलसा बच्चा। - फोटो : अमर उजाला
कमल कठेरिया की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी संजय शर्मा के खिलाफ छह संगीन धाराओं और एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। एफआईआर में जानलेवा हमले की धारा 307, चौथ वसूली की 384, जबरन घर में घुसने की 452, आगजनी की 436, संपत्ति के नुकसान की 427 और जानवर की जान लेने की 429 तथा एससी-एसटी एक्ट लगाए गए हैं। 

उसे सिकंदरा थाना पर ही रखा गया है। शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया जाएगा। संजय शर्मा की गिरफ्तारी के बाद उसके परिजन उससे नाराज हैं। वे इस बारे में कोई बात नहीं करना चाहते हैं। परिवारिक सूत्रों का कहना है कि उसने घर पर बताया नहीं था कि वह इतनी बड़ी वारदात करने जा रहा है। परिवार का कोई सदस्य उससे मिलने के लिए थाना पर नहीं पहुंचा।

- घर में आग लगाने की घटना पर आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। मामला गंभीर है। कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
अजय आनंद, एडीजी जोन 

- आरोपी को मौके से ही पकड़ लिया गया। घटना के सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद हैं। पुलिस ने कई और साक्ष्य भी जुटाए हैं। 
अमित पाठक, एसएसपी 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed