{"_id":"5b4a48714f1c1b4b748b4bed","slug":"sanjay-and-sheetal-will-get-married-today-in-kasganj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घोड़ी चढ़ेगा संजय, सोलह श्रृंगार में सजेगी शीतल, चर्चित शादी को लेकर पुलिस ने गांव में डाला डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घोड़ी चढ़ेगा संजय, सोलह श्रृंगार में सजेगी शीतल, चर्चित शादी को लेकर पुलिस ने गांव में डाला डेरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Updated Sun, 15 Jul 2018 06:05 PM IST
विज्ञापन
संजय और शीतल की शादी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजय और शीतल की चर्चित शादी आज होगी। इसके लिए जहां दूल्हा, दुल्हन के परिवारीजनों ने अपनी अपनी तैयारियां की हैं वहीं प्रशासन और पुलिस अफसरों ने कड़े सुरक्षा के प्रबंध निर्धारित किए हैं।
प्रशासन द्वारा सहमति से निर्धारित किए गए रूट पर बारात चढ़ेगी। शनिवार को प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों का सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में गांव में डेरा लगा रहा।
निजामपुर गांव में शनिवार को प्रशासन अपनी तैयारियों में जुटा रहा । कुछ फोर्स की तैनाती गांव में शनिवार से ही कर दी गई। जबकि शेष फोर्स रविवार को तैनात होगा।
विज्ञापन
गांव में प्रशासन ने पानी की सप्लाई के लिए नगरपालिका का टैंकर भी लगा दिया है। पूरे गांव में सफाई व्यवस्था करवाई गई है। अपर पुलिस अधीक्षक डा. पवित्र मोहन त्रिपाठी, एसडीएम देवेंद्र प्रताप, सीओ प्रदीप कुमार ने गांव में भ्रमण किया। लोगों से बातचीत की।

बारात का रूट पहले से है तय
गांव के बाहर बनाया गया स्वागत द्वार
- फोटो : अमर उजाला
संजय अपनी बारात हाथरस से लेकर आएगा। गांव में बारात ठहरने के लिए जनमासा तैयार किया गया है। जहां से दुल्हन के घर जाने के लिए बारात चढ़ेगी। करीब 3 से 4 बजे के बीच बारात चढ़ेगी।
जनमासे से बारात प्रस्थान करके निजामपुर के तिराहे से होती हुई प्राइमरी पाठशाला के सामने से गली में होते हुए जाएगी। बारात का रूट चार्ट पहले ही प्रशासन ने निर्धारित कर रखा है। इस बारात के रूट पर वर-वधू के परिवारों एवं गांव के लोगों की पहले से सहमति है।
बारात घोड़े की बग्गी पर चढ़ेगी। बारात के बाद जयमाला और भोज का कार्यक्रम होगा। दुल्हन की विदाई अगले दिन सोमवार सुबह को होगी। घराती और बाराती दोनों पक्षों से करीब ढाई हजार लोग इस विवाह समारोह में हिस्सा लेंगे।

घरों की छतों पर भी तैनात रहेगा फोर्स
निजामपुर गांव में तैनात पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
निजामपुर में शादी को लेकर पुलिस और पीएसी की तैनाती की गई है। बारात के मार्ग के घरों की छतों पर पुलिस की तैनाती रहेगी। कहां-कहां फोर्स तैनात रहेगा इसकी एएसपी ने समीक्षा की।
बताया गया कि एक प्लाटून पीएसी के अलावा दो इंस्पेक्टर, 12 एसओ, 12 उपनिरीक्षक, 70 कांस्टेबल एवं 10 महिला कांस्टेबल के अलावा होमगार्ड आदि की तैनाती की गई है। अपर पुलिस अधीक्षक डा. पवित्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि गांव में सुरक्षा की पूरी व्यवस्था है। किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी।
एसडीएम देवेंद्र प्रताप का कहना है कि बारात में कोई भी शस्त्र लेकर नहीं चल सकेगा और न ही कोई नशे की हालत में बारात में जाएगा। इसके लिए बैरियर पर पूरी चेकिंग कराई जाएगी। राजनीतिक लोगों पर भी कड़ी नजर रहेगी। उन्होंने कहा कि बारात समझौते में निर्धारित किए गए रूट पर ही निकलेगी।

37 लोग हो चुके हैं पाबंद
निजामपुर की शादी के विवाद के प्रकरण में प्रशासन पहले ही 37 लोगों के खिलाफ मुचलके पर पाबंदी की कार्यवाही कर चुका है। पाबंद हुए लोग शादी के दिन गांव में न रहने का मन बना चुके हैं। लोगों का मानना है कि यदि किसी भी तरह की बात हुई तो उन पर कोई आंच न आए। इसलिए वे पहले से ही सतर्क हैं।
निजामपुर में संजय और शीतल की शादी बिना किसी व्यवधान के संपन्न होगी। किसी भी तरह का तनाव गांव में नहीं है। शादी की तैयारियां हो रहीं हैं। प्रशासन ने पर्याप्त निगरानी में सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह को गांव में जिम्मेदारी सौंपी गई है। किसी भी तरह की गड़बड़ी होगी तो प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा।
आरपी सिंह, जिलाधिकारी