{"_id":"62b2974d799e0e294d263d7a","slug":"sanitation-workers-stopped-door-to-door-garbage-collection-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: जजमानी प्रथा के सफाई कर्मियों ने रोका डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन, कंपनी के कर्मचारियों से की हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: जजमानी प्रथा के सफाई कर्मियों ने रोका डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन, कंपनी के कर्मचारियों से की हाथापाई
Wed, 22 Jun 2022 09:45 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 22 Jun 2022 09:45 AM IST
सार
जजमानी प्रथा के सफाई कर्मियों से हुई तकरार के बाद कंपनी के कर्मचारी कचरे लिए बिना ही लौट गए। इससे क्षेत्र के 800 से ज्यादा घरों में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन प्रभावित हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में जजमानी प्रथा के सफाई कर्मचारियों ने महर्षिपुरम समेत कई वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का काम बंद कर दिया है। नगर निगम ने निजी कंपनी स्वच्छता कॉरपोरेशन को घरों से कूड़ा एकत्र करने की जिम्मेदारी दी है, लेकिन कंपनी की गाड़ियों को घरों तक जजमानी प्रथा के सफाई कर्मचारी नहीं पहुंचने दे रहे। मंगलवार को महर्षिपुरम में जजमानी प्रथा की महिला सफाईकर्मी ने कंपनी के कर्मचारियों के साथ हाथापाई की और काम नहीं करने दिया।
विज्ञापन
तकरार के बाद कंपनी के कर्मचारी कचरे लिए बिना ही लौट गए। इससे क्षेत्र के 800 से ज्यादा घरों में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन प्रभावित हो गया। दयालबाग, भूड़ का बाग, बल्केश्वर तथा शहर की बाहरी सीमा की कॉलोनियों में जजमानी प्रथा के कर्मचारी निजी कंपनी के विरोध में हैं। मंगलवार को महर्षिपुरम में बेबी पुत्री मान सिंह ने स्वच्छता कॉरपोरेशन के ड्राइवर और महिला कर्मचारी को रोककर उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
कंपनी के प्रोजेक्ट हेड राजेश कुमार मिश्र ने सिकंदरा थाने में तहरीर दी है कि कंपनी के कर्मचारियों को डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन नहीं करने दिया जा रहा है। उनके साथ मारपीट की गई और गाड़ी में तोड़फोड़ की गई। इससे पहले 13 मई को भी कंपनी सिकंदरा थाने में मारपीट के मामले में शिकायत दर्ज करा चुकी है। इस मारपीट के कारण महर्षिपुरम में घरों से कचरा लेने का काम पूरी तरह से ठप पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
यह विकल्प सुझाए गए
- स्वच्छता कॉरपोरेशन में नौकरी कर लें- कॉलोनी से कचरा उठाए, लेकिन कंपनी की गाड़ी को दें
- कंपनी का वाहन मोड़ पर रहेगा, उसमें कचरा डालें
- हर घर से कचरा लेना होगा, चाहे पैसे दे या न दे