{"_id":"5a328f9d4f1c1bc5668b4e8a","slug":"sanitation-worker-died-in-kasganj-while-cleaning-railway-station","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कासगंज स्टेशन पर यार्ड में दवा छिड़क रहे सफाईकर्मी की दम घुटने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज स्टेशन पर यार्ड में दवा छिड़क रहे सफाईकर्मी की दम घुटने से मौत
ब्यूरो/अमर उजाला कासगंज
Updated Fri, 15 Dec 2017 09:36 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल में तोड़ा दम
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज स्टेशन पर यार्ड में ट्रेन की सफाई करते समय दवा छिड़कने के दौरान एक ठेके के सफाईकर्मी का दम घुट गया। कर्मी को अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जीआरपी ने उसके शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।
कासगंज में गांव सैलई के रहने वाले पुरुषोत्तम (30) चार माह पहले ही रेलवे में ठेके तहत सफाई कार्य पर लगे थे। बुधवार देर शाम जंक्शन पर पहुंचने वाली पैसेंजर ट्रेन को सफाई के लिए यार्ड में भेज दिया गया। सफाईकर्मी ने ट्रेन की सफाई का काम शुरूकर दिया।
उसने ट्रेन के डिब्बों के एक एक कर दरवाजे भी बंद कर दिए। जब वह ट्रेन में कीटनाशक दवा का छिड़काव कर रहा था तभी सांस के साथ दवा की गंध शरीर के अंदर पहुंच गई, जिससे उसे घुटन होने लगी।
विज्ञापन
घुटन महसूस होने पर वह ट्रेन से बाहर निकल आया। उसने यार्ड में मौजूद अन्य कर्मियों को इसकी जानकारी दी। कर्मी उसे रेलवे अस्पताल ले गए। देर रात उसकी मौत हो गई।

मौत की जानकारी जीआरपी और उसके परिवरीजनों को दी गई। गुरुवार को मामले की जानकारी मिलने पर काफी संख्या में ग्रामीण, वाल्मीकि समाज के लोग भी जीआरपी आ गए। सूचना पर एसडीएम देवेद्र प्रताप सिंह, सीओ वीएस वीरकुमार भी जीआरपी पहुंचे।
उपजिलाधिकारी ने बताया कि मृतक की पत्नी को पारिवारिक पेंशन योजना, विधवा पेंशन योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। इसके अलावा नगर पालिका से भी 25 हजार रुपये की आर्थिक मदद के लिए पुरुषोत्तम के चार बच्चे हैं। पत्नी नगीना पति के शव से लिपटकर बार बार रो रही थी।