फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sanitation inspector fined nine people for spitting and urinating on walls on VIP Road in Agra

सावधान! नजर में आप भी हैं....दीवारों पर थूकते, पेशाब करते पकड़े गए नौ लोग, सफाई निरीक्षक ने वसूला जुर्माना

Thu, 02 Feb 2023 10:56 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 02 Feb 2023 10:56 PM IST
सार

आगरा में जी-20 देशों की पहली बैठक प्रस्तावित है। इसको लेकर नगर निगम स्वच्छता अभियान चला रहा है। इसी बीच दीवारों को गंदा करते पाए गए नौ लोगों पर जुर्माना लगाया गया है।  
 

विज्ञापन
sanitation inspector fined nine people for spitting and urinating on walls on VIP Road in Agra
जुर्माने की रशीद देते सफाई निरीक्षक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में वीआईपी रोड पर थूकते और पेशाब करते पकड़े गए नौ लोगों पर नगर निगम ने 350 रुपये का जुर्माना किया है। थूकने वालों को मौके पर ही सफाई निरीक्षक ने पकड़ लिया। इनमें चार ऑटो व रिक्शा चालक थे, जबकि पांच राहगीर थे। दोबारा पकड़े जाने पर 500 रुपये जुर्माना लगाने की चेतावनी भी दी गई है।

विज्ञापन


जिले में 20 देशों के मेहमान आने वाले हैं। उनके लिए शहर को सजाया व संवारा जा रहा है। खेरिया एयरपोर्ट से ईदगाह बस स्टैंड, अवंतीबाई चौराहा, माल रोड व फतेहाबाद रोड सहित शहर में दीवारों पर थूकने, सड़क किनारे पेशाब करने और कूड़ा-कचरा डालने पर नगर निगम ने प्रतिबंध लगा दिया है। 
विज्ञापन


अपर नगरायुक्त सुरेंद्र यादव ने बताया कि वीआईपी रोड पर 70 से अधिक सफाई निरीक्षक, स्वच्छता मित्र, सुपरवाइजर व अन्य अधिकारियों का दल निगरानी में लगा है। सफाई निरीक्षक प्रदीप गौतम ने बताया कि बृहस्पतिवार को ईदगाह व श्रीराम चौक पर तीन लोग दीवारों पर थूकते और रास्ते में पेशाब करते पकड़े गए। बाकी 6 लोग माल रोड व फतेहाबाद रोड पर पकड़े गए। पकड़े गए लोगों से मौके पर ही जुर्माना वसूला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

खुले में कूड़ा फेंकने पर 5000 रुपये जुर्माना

अपर नगरायुक्त सुरेंद्र यादव ने बताया कि शहर में सड़कों को डलाबघर मुक्त किया गया है। जिन जगह से डलाबघर हटाए हैं, वहां नोटिस चस्पा किया गया है। उन स्थानों पर अगर कोई कूड़ा-कचरा फेंकता मिला तो 5000 रुपये जुर्माना लगेगा। 

रास्ते व दीवारों पर नहीं थूकने की दिलाई गई थी शपथ 

दरअसल, जी-20 देशों की पहली बैठक आगरा में प्रस्तावित है। इसको लेकर नगर निगम ने स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली। अजीत नगर स्थित सेल्फी प्वाइंट से नगर आयुक्त निखिल टीकाराम फुंड ने रैली को हरी झंडी दिखाई। 



अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र यादव ने बाजार कमेटी, स्वच्छता मित्र व राहगीरों को खुले में कूड़ा नहीं फेंकने और रास्ते व दीवारों पर नहीं थूकने की शपथ दिलाई। तिरंगा चौराहा से ईदगाह बस स्टैंड तक रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक किया जा रहा है। फिर भी कोई कूड़ा फेंकता या थूकता हुआ पकड़ा जाएगा तो जुर्माना लगेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed