फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sanitation campaign will drive in Agra for ten days

#LadengeCoronaSe: ताजनगरी में 11 दिनों तक चलेगा सैनिटाइजेशन अभियान, नगर निगम ने जारी किया रोस्टर

Mon, 03 May 2021 12:18 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 03 May 2021 12:18 AM IST
सार

शहर के हर वार्ड में कोरोना संक्रमितों के घर और गली के अलावा शहर में मुख्य सड़कों, बाजारों, सार्वजनिक स्थलों पर सैनिटाइजेशन किया जाएगा। 

विज्ञापन
Sanitation campaign will drive in Agra for ten days
मशीनों से किया जा रहा सैनिटाइजेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में नगर निगम ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सैनिटाइजेशन के अभियान में बदलाव किया है। हर वार्ड में कोरोना संक्रमितों के घर और गली के अलावा अब शहर में मुख्य सड़कों, बाजारों, सार्वजनिक स्थलों पर सैनिटाइजेशन किया जाएगा। 

विज्ञापन


शनिवार को नगर निगम ने इसका रोस्टर जारी कर दिया। तीन मई से 13 मई के बीच यह अभियान चलेगा, जिसमें क्षेत्र के सेनेटरी इंस्पेक्टर और पार्षदों को लगाया गया है। नगर निगम के सभी संसाधन एक साथ एक जगह पर इस अभियान में जुटेंगे।
विज्ञापन


495 हॉट स्पॉट एरिया किए सैनिटाइज
शनिवार को नगर निगम ने शहर में 495 हॉट स्पॉट एरिया, शवदाह गृह, कब्रिस्तान, रेलवे स्टेशन, बस अड्डों, सार्वजनिक स्थल, सरकारी ऑफिस, बाजार तथा संक्रमितों के घरों को सैनिटाइज कराया। सैनिटाइजेशन प्रभारी संजीव यादव ने बताया कि 144 टीमों की मदद से सुबह और शाम दोनों समय सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को यहां होगा सैनिटाइजेशन
बल्केश्वर चौराहा, अग्रवन से बल्केश्वर मंदिर तक, बल्केश्वर चौराहे से चांदनी चौक तक, न्यू आदर्श नगर, कावेरी कुंज, कमला नगर जी, ई ब्लॉक, पानी की टंकी से चांदनी चौक तक, कमला नगर बी ब्लॉक, सेंट्रल बैंक रोड, श्रीराम चौक मैन मार्केट, डी ब्लॉक में सैनिटाइजेशन होगा।

4 मई को यहां किया जाएगा सैनिटाइजेशन
भगवान टाकीज, दयालबाग, राधा स्वामी समाध स्थल रोड तक, नगला पदी, स्वामी बाग, दयालबाग 100 फुटा रोड तक सैनिटाइजेशन कराया जाएगा। इन क्षेत्रों के पार्षद अमित दिवाकर, हरी कुमारी और राजेश्वरी देवी से संपर्क किया जा सकता है।

मेयर नवीन जैन ने कहा कि सोमवार से पूरे शहर में सैनिटाइजेशन अभियान चलाया जाएगा। इसका रोस्टर बनाया है। कोई बाजार, दुकान, हॉट स्पॉट न छूटे, इसलिए सभी संसाधनों को एक जगह पर एक साथ लाकर सैनिटाइजेशन कराएंगे, ताकि संक्रमण पर काबू पाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed