फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sangh worker beaten up for taking photo

फोटो खींचने पर संघ कार्यकर्ता को पीटा

Thu, 27 Oct 2022 01:45 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Sangh worker beaten up for taking photo
शमसाबाद। फोटो खींचने पर आरोपियों ने युवक को घर में घुसकर पीटा। इस दौरान उसे बचाने आए घर के लोगों को भी पीटा गया। पीड़ित युवक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का कार्यकर्ता है। इस मामले में थाना शमसाबाद में 11 लोग नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

संघ कार्यकर्ता कोमल राठौर का आरोप है कि वह अपने भाई को ढूंढते हुए एपी इंटर कॉलेज पहुंचा था। वहां कुछ लोग ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे थे। इस दौरान मैंने वहां मौजूद अपने भाई का फोटो खींचा। जिसका जुआ खेल रहे लोगों ने विरोध किया। साथ ही वे उससे गाली गलौज भी करने लगे। उन्होंनें मोबाइल से फोटो डिलीट करा दिया। इसके बाद देर रात्रि एक दर्जन के करीब लोगों ने कोमल के घर पर चाकू व डंडे आदि लेकर हमला बोल दिया। इसमें कोमल, विशाल और वीरेंद्र को चोटें आई हैं।
विज्ञापन

चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए जिन्हें देख हमलावर भाग गए। थाना अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया है कि झगड़े की सूचना मिली थी जिस पर पुलिस गई थी। कोमल राठौर की तहरीर पर 10 लोग नामजद जिनमें मुकेश, कुलदीप, योगेश, सचिन, जानी, राकेश, महेंद्र, अशोक, दीपू, श्रीभगवान, करण के अलावा 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा एवं घर में घुसकर मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने पीड़ित कोमल सहित तीनों लोगों का मेडिकल कराया है। साथ ही योगेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed